Thu, 26 Nov 2026 | 04:52:00 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले जनता को दिया बड़ा तोफा, एक रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा फ्री

admin

3 years ago 82 views
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले जनता को दिया बड़ा तोफा, एक रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा फ्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को 632 करोड़ रुपए की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं सहायता राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

208 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं का उद्घाटन
इन परियोजनाओं में 208 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है और 424 करोड़ रुपये की 152 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। आदित्यनाथ ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर परिवार को एक उपहार दिया है और सिलेंडर की कीमतों में 300 रुपये की कमी की है। अब हमने भी यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक उज्ज्वला योजना कनेक्शन लाभार्थी को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ
आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में मौजूदा भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले एलपीजी गैस का कनेक्शन लेना एक कठिन काम था। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभ हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक पहल है जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को एलपीजी कनेक्शन के लिए वित्तीय सहायता देती है। भाजपा की अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 55 लाख महिलाएं घर की मालिक बन गई हैं, जबकि 'स्वच्छ भारत' पहल के तहत राज्य में 2.75 लाख शौचालय बनाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more - योगी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर मा. अनिल राजभर जी का आज सिवनी आगमन हुआ।

पीएम के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया: सीएम
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया है। एक ऐसा भारत जो समर्थ, शक्तिशाली और स्वावलंबी है।” उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नए भारत ने देश के युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया है। आदित्यनाथ ने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हमारी बेटी पारुल चौधरी और अनु रानी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक लाकर देश के साथ-साथ मातृ शक्ति के गौरव को भी बढ़ाया है। दोनों को बेटियों को हमारी सरकार सीधे पुलिस उपाधीक्षक बनाएगी।”

उन्होंने कहा, “साथ ही लखनऊ में समारोह आयोजित कर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए की राशि देंगे।” आदित्यनाथ ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया' जैसे अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि इनके परिणामस्वरूप महिलाएं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में बुलंदशहर के जिला प्रभारी मंत्री अरूण सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बुलंदशहर सांसद डॉ.भोला सिंह, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर समेत अन्य शामिल हुए।

Read more - अयोध्या की रामलीला के चौथे दिन बीजेपी सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका में वही भगवान श्री राम की भूमिका में एक्टर राहुल भूचर ने मंच पर अभिनय किया।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

101
पेज 3 / 17
विज्ञापन
Advertisement