स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी सौगात: शहडोल लोकसभा : बड़वारा में 125 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, अगले सप्ताह से तैनाती शुरू,
हिमांशु
Tue, Oct 13, 2026
स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी सौगात: शहडोल लोकसभा और बड़वारा में 125 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, अगले सप्ताह से तैनाती शुरू,
मध्य प्रदेश कटनी/शहडोल:(ढीमरखेड़ा) सिलौंडी। शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की संयुक्त अनुशंसा पर मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने क्षेत्र को 125 नए डॉक्टरों की बड़ी सौगात दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


मुख्य निर्णय और नियुक्तियों
सांसद और विधायक के प्रयासों के बाद सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए चिकित्सकों की भर्ती को हरी झंडी दी है। इस पूरे फैसले की मुख्य बातें-
कुल नई नियुक्तियां - 125 नए डॉक्टर,
बड़वारा विधानसभा (CHC/PHC) - 13 बंधपत्र (Bonded) डॉक्टरों की तत्काल पदस्थापना,
कार्यवाही की स्थिति - स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश जारी, अगले सप्ताह से पदस्थापना शुरू,
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उठाई थी मांग
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बड़वारा और ढीमरखेड़ा क्षेत्र के प्रवास (दौरे) के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी का मुद्दा उठाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सांसद हिमाद्री सिंह के साथ मिलकर उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को एक मांग पत्र सौंपा था, जिस पर सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है।
इलाज के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा: जनप्रतिनिधि
इस बड़ी उपलब्धि पर उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन नियुक्तियों से शहडोल जिले में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
वहीं, सांसद हिमाद्री सिंह और विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने इस त्वरित फैसले के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी और लोगों को इलाज के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। इस फैसले के बाद से स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया है।
MPnewslive.
कटनी जिला पत्रकार हिमांशु
Tags :
PM NARENDRA MODI
CM MOHAN YADAY
katnicollector
Mpnewslive Katni
Health vibhag
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन