Sat, 21 Nov 2026 | 03:13:31 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
*पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विशेषज्ञों की राय:गायब नहीं होगा कोविड-19 वायरस'हर्ड इम्युनिटी' के भरोसे न रहें,

admin

5 years ago 57 views
विशेषज्ञों की राय:गायब नहीं होगा कोविड-19 वायरस'हर्ड इम्युनिटी' के भरोसे न रहें,

विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस को लेकर हर्ड इम्युनिटी पैदा होने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक से अधिक यह हो सकता है कि कोरोना वायरस संक्रमण एक ऐसी बीमारी हो जाए, जिसे संभालना अभी की तुलना में ज्यादा आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि बहुत से देश हर्ड इम्युनिटी के भरोसे इस रोग के काबू में आ जाने की उम्मीद पर चल रहे हैं। हर्ड इम्युनिटी का मतलब वैसी स्थिति होता है, जब एक खास सीमा से अधिक लोगों के संक्रमित हो जाने के बाद मानव समाज उस संक्रमण के मुकाबले के लिए सामूहिक रूप से सक्षम हो जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक कई नए वायरसों के साथ इंसान ने जीने की क्षमता विकसित कर ली है।

विशेषज्ञों की राय:गायब नहीं होगा कोविड-19 वायरस'हर्ड इम्युनिटी' के भरोसे न रहें,

कोरोना वायरस के मामले में ऐसा होगा या नहीं, यह कई पहलुओं पर निर्भर करेगा। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एक बार कोविड-19 वायरस संक्रमित होने के बाद किसी व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने की कितनी आशंका रहती है। साथ ही वायरस के म्यूटेशन और वैक्सीन की प्रभावशीलता के पहलू भी अहम हैं। इनके बारे में पूरी स्थिति साफ होने के बाद ही कोई ठोस अंदाजा लगाया जा सकेगा।

[America] व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंथनी फाउची ने अमेरिकी मीडिया से कहा- 'लोग भ्रम में हैं। वे सोचते हैं कि जब तक रहस्यमय हर्ड इम्युनिटी विकसित नहीं हो जाती, तब तक संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। इसीलिए हमने अब हर्ड इम्युनिटी शब्द का उसके पुराने अर्थ में इस्तेमाल करना छोड़ दिया है। जब पर्याप्त संख्या में लोग टीका लगवा लेंगे, तभी संक्रमण की संख्या घटेगी।' उधर, अटलांटा स्थित एमरी यूनिवर्सिटी में इवोल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट रुस्तम आंतिया ने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से कहा- 'इस बात की संभावना नहीं है कि वायरस कहीं चला जाएगा। लेकिन हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे यह एक हलके संक्रमण का कारण बन कर रह जाए।

Advertisement
Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि कोई महामारी हमेशा बनी नहीं रहती। लेकिन उनका अंत इसलिए नहीं होता है कि वायरस खत्म या गायब हो जाता है। बल्कि इसलिए होता कि वायरस का जनसंख्या के बीच असर स्थिर हो जाता है। वह पृष्ठभूमि में स्थायी रूप से बना रहता है और कभी-कभी स्थानीय रूप से उसके संक्रमण का प्रसार होता है।

इसी रूप में पहले से चार कोरोना वायरस जनसंख्या के बीच मौजूद रहे हैं। इनकी वजह से लोग जुकाम, इन्फ्लूएंजा और मौसमी बुखार आदि से पीड़ित होते रहते हैं। कोरोना वायरस का पिछला रूप सार्स के रूप में 2003 में सामने आया था। उसकी संक्रामक क्षमता 2019 में सामने आए कोविड-19 से कम थी। इसलिए अलग-अलग देशों ने उस पर जल्दी काबू पा लिया। उसके पहले जिस एक वायरस के संक्रमण को खत्म करने में मदद मिली थी, वह चेचक का है। व्यापक रूप से टीकाकरण के जरिए उस पर काबू पाया गया। दुनिया पोलियो के वायरस के संक्रमण पर भी स्थायी विजय हासिल करने के करीब पहुंच चुकी है।

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापक टीकाकरण के बावजूद ये संभावना नहीं है कि कोविड-19 वायरस पर चेचक या पोलियो जैसी विजय हासिल होगी। इसके बदले इसकी स्थिति मिजिल्स (छोटी माता) या येलो फीवर जैसी हो सकती है। इन दोनों बीमारियों का उन्मूलन नहीं हो सका है। इसलिए ये जरूरी है कि सरकारें कोविड-19 संक्रमण के मुकाबले की चुनौती को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वास्थ्य नीति बनाएं। वरना, लंबे समय तक आज जैसी हालत पैदा होने की आशंका कायम रहेगी।

Read also-

PM नरेन्द्र मोदी का बड़ा निर्णय, 100 दिन कोविड ड्यूटी करने वालों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

91
पेज 1 / 16
विज्ञापन
Advertisement