लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया।
भोपाल/ सागर/ मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने श्री हेमंत खंडेलवाल जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साथ ही दीपावली के पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन