Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मॉडर्ना की वैक्सीन जल्द भारत मे होगी लॉन्च,भारतीय कंपनी सिप्ला को मिली आयात की मंजूरी

admin

Fri, Jul 2, 2021
मॉडर्ना की वैक्सीन जल्द भारत मे होगी लॉन्च,भारतीय कंपनी सिप्ला को मिली आयात की मंजूरी

भारत कोरोना को हराने के लिए दिन रात जुटा है और जोर शोर से अपना यहाँ वैक्सीनेशन पे ध्यान दे रहा है।दूसरी लहर के दौरान भारत के वैक्सीनेशन अभियान में थोड़ी सुस्ती जरूर आयी थी लेकिन उसके बाद से भारत सरकार ने देश मे वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किये और देश मे कई अन्य वैक्सीनों को मंजूरी भी दी जिसमे से रूस की स्पूतनिक वी सबसे एहम रही।अब भारत मे अमरीकी कंपनी मॉडर्ना(Moderna Vaccine) की वैक्सीन का भी रास्ता साफ होता दिख रहा है।

भारत मे अमेरिकी वैक्सीन को लेके कई बार विवाद हो चुका है और विवाद का कारण था अमेरिकी वैक्सीन निर्माताओं की माँगे जिसके चलते भारत ने अमेरिकी वैक्सीन को अप्रूवल देने से मना कर दिया था।अब पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी वैक्सीन को भारत मे अप्रूवल मिलने के कयासों के बीच भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(Drugs Controller General of India) ने अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन को अप्रूवल दे दिया है।

अभी सिर्फ सीमित उपयोग के लिए मिली मंजूरी

DCGI ने मॉडर्ना की वैक्सीन को "नई ड्रग परमिशन" दिया है यानी अभी इसे सिर्फ सीमित आपात उपयोग के लिए इज़ाज़त मिली है।हालांकि नीति आयोग(Niti Ayog) के वी के पॉल के मुताबिक मॉडर्ना की वैक्सीन भी बाकी वैक्सीनों की तरह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।हालांकि आम आदमी तक पहुँचने में अभी इस वैक्सीन को थोड़ा समय लगेगा।आपको बता दें कि मॉडर्ना वैक्सीन की कुछ डोज़ अमेरिका भारत को "कोवैक्स प्रोग्राम"(Covax Program) के जरिए दान में देगा।

भारतीय कंपनी सिप्ला करेगी मॉडर्ना वैक्सीन का आयात और वितरण

भारतीय बहु राष्ट्रीय कंपनी सिप्ला मॉडर्ना की वैक्सीन का अमेरिका से आयात करेगी तथा भारत मे इसका वितरण करेगी।सिप्ला और मॉडर्ना के बीच इसको लेकर करार हो चुका है।

Read Also:

गर्मी ने मचाया दुनियाभर में कोहराम,अमेरिका,कनाडा समेत यूरोप के देशों में टूटे गर्मी के कई रिकार्ड्स

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन