Sat, 21 Nov 2026 | 08:55:00 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

केरल में तीसरी लहर की दस्तक? केरल में कोरोना का महाविस्फोट

admin

5 years ago 51 views
केरल में तीसरी लहर की दस्तक? केरल में कोरोना का महाविस्फोट
केरल में तीसरी लहर की दस्तक? केरल में कोरोना का महाविस्फोट

केरल में बढ़ते कोरोना वायरस का ग्राफ ने देश की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि रोजाना मिलने वाले नए केसों में करीब 50 फीसदी योगदान इसी राज्य का होता है। केरल में कोरोना किस कदर भयावह होता जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते चार दिनों से लगातार कोरोना के मामले 20 हजार से अधिक आ रहे हैं। केरल में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए और 116 रोगियों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की दर 13.61 प्रतिशत है। वहीं, देश स्तर पर बात करें तो पिछले चार दिनों से लगातार 40 हजार से अधिक केस मिल रहे हैं।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमण के 20,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,70,137 हो गई है। 116 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,701 तक पहुंच गई है। 14,651 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,92,104 हो गई। बता दें कि आज और कल केरल में कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

सरकारी बयान के अनुसार, केरल में बीते 24 घंटे में 1,52,639 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत है। अब तक 2,70,49,431 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,60,824 है। बता दें कि केंद्र सरकार की एक टीम राज्य को कोविड-19 चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश पहुंची।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि केरल में आर-फैक्टर में तेजी से वृद्धि के कारण राज्य संक्रमण के नए मामलों में अगले कुछ हफ्तों तक शीर्ष पर रहेगा। आर-फैक्टर यह संकेत देता है कि किस गति से देश में संक्रमण का प्रसार हो रहा है और चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार केरल में स्थिति अभी चिंताजनक रहेगी। आर-वैल्यू (अंक) जितना कम होगा, उतनी तेजी से महामारी के प्रसार में गिरावट आएगी। उसी तरह से, अगर आर-वैल्यू एक से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि संक्रमित लोगों की संख्या प्रत्येक चरण में बढ़ रही है और तकनीकी रूप से कहें तो यही महामारी वाला चरण होता है।

आर-वैल्यू एक से जितना ज़्यादा होगा, उतनी ही तेजी से संक्रमण का प्रसार बढ़ेगा और संक्रमण दर में वृद्धि होगी। केरल में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है और आर-वैल्यू 1.11 के पास है। बता दें कि केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 22,064 नए मामले सामने आए थे और 128 लोगों की मौत हो गई।  

देश में कोरोना का हाल

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,649 मामले सामने आए हैं, जो कि कल की तुलना में कम हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 44,230 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। रिकवरी रेट की बात करें तो अब यह 97 प्रतिशत से अधिक है। बीते 24 घंटे में 37,291 मरीजों ने इस महामारी को मात दी है। इसके साथ ही देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,07,81,263 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, OBC वर्ग को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

91
पेज 1 / 16
विज्ञापन
Advertisement