Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: आगरा के निजी अस्पताल में मॉक ऑक्सीजन ड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत,DM ने दिए जांच के निर्देश

admin

Thu, Jun 10, 2021

भारत मे भले ही कोरोना के मामलों में गिरावट आई हो लेकिन अभी भी भारत पूरी तरह से कोरोना से मुक्त नही हुआ है और अभी भी कोरोना का खतरा भारत के ऊपर से टला नही है।भारत मे अभी भी कई जिलों में हालात पूरी तरह से सुधरे नहीं है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक दुखद घटना सामने आयी है।

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की कमी थी तो वो ऑक्सीजन थी,ऑक्सीजन की कमी की वजह से ही भारत मे कई लोगों की जान चली गयी व हालात बेकाबू होते चले गए।हालांकि जैसे जैसे कोरोना के मामलों में कमी आयी है वैसे वैसे ऑक्सीजन का संकट भी लगभग खत्म हो गया है।ऐसे में आगरा से एक विचित्र घटना सामने आयी है जहां ऑक्सीजन की कमी से 22 मरीजों की मौत हो गयी।

क्या है पूरा मामला?

आगरा के एक निजी अस्पताल में एक मॉक ड्रिल(Mock Drill) का आयोजन हुआ जिसमें 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को बंद कर दिया गया।अब ऐसा बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने की वजह से 5 मिनट में ही 22 लोगों ने दम तोड़ दिया।इसको लेके उस अस्पताल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके बाद ही ये बात ऊपर प्रशासन तक पहुंची।

क्या है आगरा के वायरल वीडियो का सच?

ऐसा दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में अस्पताल के संचालक ये कहते हुए दिखाई दे रहें है कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी की वजह से 5 मिनट के ऑक्सीजन सप्लाई को रोक दिया जाए इससे ये पता चलेगा कि क्या गंभीर मरीज जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के बिना जीवित रह सकते हैं कि नहीं।जिले के DM ने जांच के आदेश दिए है साथ ही वायरल वीडियो का भी सच पता लगाया जा रहा है।

Read Also:

Nigeria Twitter Ban:भारतीय ऐप Koo नाइजीरिया में हुआ लांच

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन