Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

कटनी। 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल लगाएगी पार्टी

कटनी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बिल्डिंग ताले में कैद, स्लीमनाबाद में भी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी

कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान, मोनू खान अध्यक्ष एवं दुर्गा प्रसाद बर्मन महासचिव मनोनीत

सर्व सम्मति से जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष बनाया गया

डॉ. अंकित जैन की पहल से हुआ, 20 माह के शिवार्थ के हार्ट का नि:शुल्क ऑपरेशन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान : कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान, मोनू खान अध्यक्ष एवं दुर्गा प्रसाद बर्मन महासचिव मनोनीत

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Oct 26, 2026

पत्रकारों के हितों की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहा है मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ : पलक नामित ग्रोवर

कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान, मोनू खान अध्यक्ष एवं दुर्गा प्रसाद बर्मन महासचिव मनोनीत

नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन, पत्रकारों ने लिया संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प I
जिलेभर में हम पत्रकारों की हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं: डॉ सुरेंद्र राजपूत

कैमोर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का अग्रणी एवं पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला संगठन है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति इसकी रचनात्मक भूमिका सदैव सराहनीय रही है। मैं जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत को साधुवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे इस गरिमामय आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान किया। यह विचार नगर परिषद कैमोर की अध्यक्ष एवं सम्मेलन की मुख्य अतिथि श्रीमती पलक नामित ग्रोवर ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नगर परिषद कैमोर के उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अब हम सभी मिलकर कैमोर के विकास के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेंद्र राजपूत जैसे संघर्षशील एवं जुझारू पत्रकार का हमारे बीच उपस्थित होना प्रेरणादायी है। उनके अनुभवों और विचारों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों पर संगठन की सक्रिय भूमिका कैमोर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार सम्मानित

सम्मेलन में जिले भर से आए पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए जिला महासचिव अज्जू सोनी, वरिष्ठ पत्रकार अनंत गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अनिल चावला, डॉ. मनोज खरे, डॉ. ज्योति राजपूत, संतोष तोमर, रमेश नामदेव, दीनदयाल रजक, अजय विश्वकर्मा, सुखचैन पटेल, गुलशन चक्रवर्ती, मनीष नावेद, आसिफ खान, सुनील सिंगोट, श्याम गुप्ता, संत शरण सिंह, दुर्गा प्रसाद बर्मन, राजेश चक्रवर्ती, दीपक वेद, पूनम वेद एवं निसार अली सहित अनेक पत्रकारों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद कैमोर की अध्यक्ष श्रीमती पलक नामित ग्रोवर, उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री भवानी मिश्रा का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मोनू खान बने कैमोर इकाई के अध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद बर्मन को महासचिव की जिम्मेदारी

सम्मेलन के द्वितीय चरण में सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की कैमोर इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री मोनू खान तथा महासचिव पद पर श्री दुर्गा प्रसाद बर्मन को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संघ के जिला महासचिव अज्जू सोनी, डॉ. मनोज खरे, डॉ. ज्योति राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी मिश्रा, मनीष नावेद, नवनियुक्त अध्यक्ष मोनू खान, वरिष्ठ पत्रकार अनिल चावला एवं गुलशन चक्रवर्ती ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। सभी ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों का संदेश देकर संपन्न हुआ सम्मेलन

कैमोर इकाई का यह प्रथम सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मनीष नावेद ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष श्री मोनू खान ने किया। अंत में स्नेह भोज के साथ सम्मेलन समापन हुआ

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन