विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र बरही में कांग्रेस की बड़ी तैयारी : बरही 25 अक्टूबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने संभाली कमान
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sat, Oct 24, 2026
विजयराघवगढ़ में कांग्रेस की बड़ी तैयारी: 25 अक्टूबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने संभाली कमान, दर्जनों गांवों में की बैठकें
कटनी/विजयराघवगढ़। आगामी 25 अक्टूबर को विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरही में आयोजित होने वाले कांग्रेस के विशाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी ग्रामीण (कटनी) के जिला अध्यक्ष एवं बहोरीबंद के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने खुद कमान संभाल ली है। सौरभ सिंह द्वारा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है।
इस प्रस्तावित महा-कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का जमावड़ा होने जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इन गांवों में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद
कार्यक्रम की सफलता और बरही में ऐतिहासिक जनसैलाब जुटाने के लिए जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह ने क्षेत्र के ग्राम कारेला, जागुआ, खतौली, बारम मोहल्ला, बड़ागांव, सूत्ररी, नदंवान, पिपरिया, खुरदुरी, दीघी एवं सिंगौड़ी का दौरा किया। इन सभी गांवों में स्थानीय कांग्रेसजनों, प्रबुद्ध नागरिकों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गईं और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
'संकल्प एक, लक्ष्य एक' के साथ जुटेंगे कांग्रेसी
बैठकों के दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा "संकल्प एक, लक्ष्य एक—25 अक्टूबर का कार्यक्रम बने ऐतिहासिक!" होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से जुटने की अपील की। बैठकों में उपस्थित स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शीर्ष नेतृत्व के स्वागत के लिए अभूतपूर्व भीड़ जुटाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
Tags :
Katni congress
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन