सागर : डॉ. अंकित जैन की पहल से हुआ, 20 माह के शिवार्थ के हार्ट का नि:शुल्क ऑपरेशन
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
Sun, Oct 25, 2026
डॉ. अंकित जैन की पहल से हुआ, 20 माह के शिवार्थ के हार्ट का नि:शुल्क ऑपरेशन
सागर। सागर के रविशंकर वार्ड निवासी 20 माह के शिवार्थ विश्वकर्मा के दिल में जन्मजात छेद की जानकारी बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही लग गई थी। बच्चे के पिता सत्यम विश्वकर्मा करीब डेढ़ साल से बेटे के इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों के चक्कर लगा रहे थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए बच्चे का उपचार कराना चुनौती बना हुआ था।
ऐसे में बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर के डॉ. अंकित जैन ने पहल करते हुए परिवार को उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपचार की दिशा में आवश्यक सलाह दी तथा इसके लिए परिवार से किसी प्रकार की परामर्श फीस नहीं ली।
शिवार्थ के पिता सत्यम विश्वकर्मा ने बताया कि बेटे की बीमारी के कारण उनका परिवार लंबे समय से परेशान था। डॉ. अंकित जैन के मार्गदर्शन से उपचार का रास्ता आसान हुआ। उन्होंने इस सहयोग के लिए डॉ. जैन का आभार व्यक्त किया।
डॉ. अंकित जैन ने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के परिजनों को समय पर सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे उपलब्ध उपचार सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन