निर्टरा ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों की बिल्डिंग ताले में कैद : कटनी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बिल्डिंग ताले में कैद, स्लीमनाबाद में भी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Oct 26, 2026
निर्टरा ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की करोड़ों की बिल्डिंग ताले में कैद स्लीमनाबाद में भी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी

कटनी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बिल्डिंग तो बनाई जा रही है लेकिन कई जगह की बिल्डिंग बनी हुई है और तारे लगे हुए हैं भर्ती न होने के कारण रीठी क्षेत्र के निर्टरा ग्राम में भी यही समस्या है बिल्डिंग तो खड़ी है करोड़ों की लेकिन स्टाफ न होने की वजह से नागरिकों को उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है सीएमएचओ डॉ राज सिंह के अनुसार निर्टरा में 18 लोगों का स्टाफ भरती होगा लेकिन अभी यह नहीं हुआ है ऊपर अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया! 28 जनवरी 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का लोकार्पण सांसद वी डी शर्मा ने किया था! वर्तमान मे स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत 81 गांव है। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टरों की कमी से 81 गाँवो के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नही मिल रहा है। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोभा की सुपारी बनकर रह गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं एक ही डॉक्टर है। जिससे उनका अधिकांश समय बैठकों, सरकारी जानकारियां भेजने और अन्य दूसरे कामों में चला जाता है। जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। जिस कारण मरीजों का इलाज झोलाछाप डॉक्टरो के भरोसे है। जानकारी के बाद भी अधिकारी और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से भगवान भरोसे ही चल रही है। लोगों को अस्पताल में डॉक्टर तो मिलते नहीं हैं जिससे उन्हें मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों से ही इलाज कराना पड़ रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
जानकारी के तहत स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं 3 पर्दे डॉक्टर, 3 पद विशेषज्ञ, वार्ड वाय के 3 पद है। जिनमे से ये सभी पद रिक्त है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित है। वही लैब टेक्नीशियन व लैब अटेंडेंट का 1-1 पद, फार्मासिस्ट का 1 पद, एएनएम, स्वीपर, चौकीदार के पद खाली है। इन पदों की पूर्ति के लिए विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है। जबकि लोकार्पण हुए 15 माह हो गए हैं! अब तक विभाग की ओर से स्टॉफ की पूर्ति नही की गईं !
इनका कहना है- डॉ शिवम दुबे चिकित्सक
यह बात सही है कि स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य अमले की कमी है। रिक्त पड़े पदों की पूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक रिक्त पदों की पूर्ति नही हुई। जिस कारण जो स्वास्थ्य अमला है उसी से स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है।
इनका कहना है
स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सकीय स्टॉफ की कमी है यह सही है! चिकित्सकीय स्टॉफ के रिक्त पड़े पदो जल्द ही प्रयास किए जाएंगे
विधायक प्रणव पांडे
Tags :
katni news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन