Mon, 30 Nov 2026 | 05:02:47 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर मैनेजमेंट एजेंसी को बार बार नोटिस देने के बाबजूद टेंडर शर्तानुसार परिणाम न दे पाने पर किया टर्मिनेट

admin

2 years ago 241 views
स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर मैनेजमेंट एजेंसी को बार बार नोटिस देने के बाबजूद टेंडर शर्तानुसार परिणाम न दे पाने पर किया टर्मिनेट

कल्चुरी कांट्रेक्टर लिमिटेड एवं मेसर्स इनक्यूबेशन मास्टर्स(IM) प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी सेंटर का मैनेजमेंट

सागरI स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर मैनेजमेंट एजेंसी कल्चुरी कांट्रेक्टर लिमिटेड एवं मेसर्स इनक्यूबेशन मास्टर्स(IM) प्राइवेट लिमिटेड को बार बार नोटिस देने के बाबजूद टेंडर शर्तानुसार परिणाम न दे पाने पर निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा टर्मिनेट किया गया।
सागर शहर सहित समूचे बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स एवं नवउद्यमी तैयार कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के कुशल संचालन हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं सहित इनक्यूबेशन सेंटर बिल्डिंग का निर्माण किया गया और स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के संचालन का जिम्मा टेंडर प्रक्रिया में चयनित एजेंसी कल्चुरी कांट्रेक्टर लिमिटेड एवं मेसर्स इनक्यूबेशन मास्टर्स(IM) प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। उक्त एजेंसी द्वारा टेंडर की शर्त अनुसार निर्धारित समय में सागर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों के साथ एमओएम शाइन करने, नीयमित हैकाथॉन, बूटकेम्प आदि इवेंट करने के साथ-साथ युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में स्टार्टअप्स के प्रति जागरूक करते हुए इनक्यूबेशन सेंटर से जोड़ने हेतु कुशल प्रशिक्षित टीम परियोजना स्थल पर सदैव उपलब्ध कराने आदि कार्य करने थे। और एक निर्धारित संख्या में नये स्टार्टअप्स को तैयार करना था। उक्त कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर संचालनकर्ता एजेंसी को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नोटिस जारी किये गये। बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी एजेंसी की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। उक्त एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत टीम के प्रोजेक्ट इंचार्ज एवं महिला सदस्यों द्वारा भी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को  शिकायत कर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया की एजेंसी द्वारा उन्हें सागर में स्टार्टअप वातावरण तैयार करने हेतु सहयोग नहीं दिया जा रहा है न ही इवेंट करने हेतु फंड दिया जाता है और न ही समय पर सैलरी दी जाती है एजेंसी के हेडक्वार्टर में कार्यरत मैनेजमेंट से बात करने पर नौकरी से हटाने हेतु धमकाया जाता है। जिससे स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर की कार्यशैली प्रभावित हो रही है और सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। कल्चुरी कांट्रेक्टर लिमिटेड एवं मेसर्स इनक्यूबेशन मास्टर्स(IM) प्राइवेट लिमिटेड का  यह रवैया देखते हुए पाया गया की उक्त एजेंसी स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के कुशल संचालन में रूचि नहीं ले रही है और टेंडर शर्त अनुसार स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के परिणाम  प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 18 / 250
विज्ञापन
Advertisement