Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

कटनी। 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल लगाएगी पार्टी

कटनी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बिल्डिंग ताले में कैद, स्लीमनाबाद में भी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी

कैमोर इकाई के प्रथम सम्मेलन में पत्रकारों का सम्मान, मोनू खान अध्यक्ष एवं दुर्गा प्रसाद बर्मन महासचिव मनोनीत

सर्व सम्मति से जसवंत सिंह सलूजा को अध्यक्ष बनाया गया

डॉ. अंकित जैन की पहल से हुआ, 20 माह के शिवार्थ के हार्ट का नि:शुल्क ऑपरेशन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जनविश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर प्रीति सूरी : कटनी - पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 28.47 लाख के कार्यों का शुभारंभ

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Oct 23, 2026

जनविश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर प्रीति सूरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 28.47 लाख के कार्यों का शुभारंभ

*🔹 विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सड़कें*

कटनी (18 अक्टूबर 2026)। शहर के वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने लगभग 28.47 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न सड़क डामरीकरण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न भूमिपूजन कार्यक्रम के माध्यम से वार्डवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ स्थानीय जनों की मौजूदगी रही।

*🔹लगभग 28.47 लाख की लागत से होगा विभिन्न मार्गों का डामरीकरण कार्य*

इन विकास कार्यों के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में नागरिकों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुप्ता गली एवं नाकरा गली में 9.91 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। वही बग्घा बाबा गेट से काली मंदिर होते हुए संजीव खरे के घर तक लगभग 10.04 लाख की लागत से सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुविधाजनक होगा और सड़क की स्थिति में सुधार आएगा। इसके साथ ही वार्ड के अन्य चिन्हित मार्गों में 8.52 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का सुधार एवं डामरीकरण किया जाएगा। इससे वार्ड की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को गड्ढों एवं धूल से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इन सभी कार्यों पर लगभग 28.47 लाख की राशि व्यय की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिलेगी।

*🔹 नागरिकों की वास्तविक ज़रूरतों से जुड़ेंगी विकास योजनाएं - महापौर*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास का आकलन इस बात से होता है कि आम नागरिक को अपने क्षेत्र में कितनी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वार्डों की जरूरतों को समझकर उन समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है, जिनसे नागरिकों को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। सड़कें बेहतर होंगी तो आवागमन सुगम होगा और लोगों के समय व श्रम की बचत होगी। इसी दृष्टिकोण के साथ नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विकास की योजनाएं नागरिकों की वास्तविक जरूरतों से जुड़ें और उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में सार्थक भूमिका निभाएं। प्रत्येक वार्ड की अपनी आवश्यकताएं हैं और उन आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़क डामरीकरण जैसे कार्य न केवल आवागमन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि क्षेत्र की समग्र व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण मिले और विकास का लाभ व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुंचे।

*🔹 वार्ड में विकास कार्यों की पहल पर पार्षद सीमा श्रीवास्तव ने जताया आभार*

भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्यों की शुरुआत पर महापौर सूरी एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलने से स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सार्थक पहल हुई है।

Tags :

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन