Sun, 29 Nov 2026 | 02:06:12 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर नगर निगम के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने अवार्ड से किया सम्मानित

admin

2 years ago 235 views
सागर नगर निगम के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक ने अवार्ड से किया सम्मानित

सागरI 18 जुलाई को भारत के नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक(CAG) संस्था के तत्वाधान में राजकोट गुजरात में नवस्थापित अंतरराष्ट्रीय स्थानीय लेखा परीक्षा केंद्र का उद्घाटन भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू के करकमलों द्वारा किया गया। प्रधान महालेखाकार कार्यालय परिसर, रेसकोर्स रोड, राजकोट में आयोजित उक्त समारोह में सागर नगर निगम की प्रतिनिधि उपायुक्त वित्त श्रीमती हेमलता पटेल शामिल हुई। मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय  सागर ने उक्त समारोह में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और समारोह के दौरान सागर नगर निगम उपायुक्त श्रीमती हेमलता पटेल द्वारा दिये गये निकाय की सफलता की कहानियों के प्रस्तुतीकरण को राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया। उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के बाद भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने सागर निगम उपायुक्त श्रीमती हेमलता पटेल को केस स्टडी तैयार करने के निर्देश दिये जिसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा जायेगा। साथ ही नगर निगम सागर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक श्री मुर्मू ने उपायुक्त हेमलता पटेल को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। राजकोट में प्रस्तुतीकरण देते हुये मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के इस महत्वपूर्ण अवसर को प्रदान करने के लिए उपायुक्त श्रीमती हेमलता पटेल ने सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश के निदेशक कैलाश वानखेड़े, जिला कलेक्टर दीपक आर्य, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री का आभार व्यक्त किया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने इस उपलब्धि के लिए उपायुक्त श्रीमती हेमलता पटेल को शुभकामनायें दीं।

उल्लेखनीय है कि नियंत्रक तथा महालेखा परीक्षक (CAG) संस्था के तत्वावधान में स्थानीय शासन संस्थानों की लेखा परीक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र राजकोट गुजरात में स्थापित किया गया है, यह केंद्र राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के स्थानीय शासन संस्थाओं के आडिट तथा क्षमता निर्माण के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करेगा । यह राज्यों के जमीनी स्तर पर शासन के मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए एक ज्ञान केंद्र तथा थिंक - टैंक के रूप में भी कार्य करेगा।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1496
पेज 17 / 250
विज्ञापन
Advertisement