लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
दस दिन गाड़ी धीरे चलायें जनता से अपील
सागर/ साहित्यकार आर के तिवारी ने जनता से अपील की है कि गाँवों की,शहरों की गलियों-मुहल्ले में गाड़ी/मोटरसाइकिल दौड़ाने वाले महानुभावों से विनम्र निवेदन है कि आप आठ-दस दिन तक अपनी गाड़ियाँ धीरे चला लेना! पता नहीं "गली के किस मोड़ पर किसी का इकलौता बेटा या बेटी" दीपावली की खुशी में फुलझड़ी या पटाखे चला रहे हों और आपकी लापरवाही की चपेट में आ जाएँ।
क्योंकि! एक दम से छोटे बच्चे हट नहीं पाते,अलग नहीं हो पाते कहीं! आपकी गाड़ी/मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार किसी माता-पिता की गोद सूनी न कर दे और उन माता-पिता की ज़िन्दगी ही बर्बाद हो जाये। गौरतलब है कि अभी भी कितने ही वाहन चालक हैं जिनमें "नाबालिग" भी हैं जो तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन