लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
सीएम हाउस पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में सागर सांसद ने रखे अपने सुझाव
सागर/ भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ लता वानखेड़े शामिल हुई। श्रीमती वानखेड़े ने कई बिंदुओं पर अपने विचार रखें। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए जिनमें राज्यसभा की एक सीट के लिए 4-5 नामों का पैनल बनने पर चर्चा हुई। इसके अलावा तय किया गया कि उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।
इसके अलावा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य होने के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होने पर निर्णय लिया गया।
इसके अलावा केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने मंत्रियों के नेतृत्व में विशेष टीम बनाने और केंद्र के प्रत्येक मंत्रालय से एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस मुद्दे पर श्रीमती वानखेड़े ने भी अपनी राय और सुझाव रखें।
कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अलावा बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर भी मंथन होने के साथ-साथ
मोहन यादव सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी की बात कही गई। मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने पर चर्चा और अंत में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन