लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
admin
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता मनोज पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. मनोज पांडेय ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि मनोज, अब भारतीय जनता पार्टी को वोट कर सकते हैं. I
दावा किया जा रहा कि मनोज पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। मनोज पांडेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट कराने जाएंगे और दया शंकर ने मनोज पाण्डेय की फोन पर CM योगी से बात कराई। चर्चा यहां तक है कि मनोज पांडेय जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते है I
विज्ञापन
विज्ञापन