: बड़कुही मे शिकायत निदान शिविर का आयोजन किया गया
Thu, Feb 8, 2024
बड़कुही/जुन्नारदेव
- जिले में सुशासन की दिशा में एक नई पहल का आगाज किया जा रहा है, जिसके तहत आमजन की लंबित तथा मौके पर की गई शिकायतों का निष्पक्ष आकलन कर उसका समाधान मौके पर किया गया आज
गुरुवार
को स्थानीय बड़कुई पुलिस चौकी में जिला कलेक्टर मनोज पुष्प एवं जिला पुलिस अधीक्षक
विनायक वर्मा
की यहां अहम उपस्थित एवं जुन्नारदेव एवं परासिया के एसडीएम एवं एसडीओ (पी) सहित दोनों अनुविभाग का राजस्व पुलिस अमला मौजूद रहा
इस आयोजन में वरिष्ठ अधिकारियों कि उपस्थिति में इन प्राप्त शिकायतों का आकलन कर मौके पर ही समाधान किए जाने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया गया ।
: सागर : धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर
Thu, Feb 8, 2024
जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से खुले में मांस, मछली का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ-साथ विभिन्न स्थानों से लाउड स्पीकर हटवाये गए। बुधवार को नगर दंडाधिकारी जूही गर्ग, एसडीएम विजय डेहरिया, निगम उपायुक्त एस एस बघेल ,नगर निगम के दल प्रभारी शईद उद्दीन कुरैशी एवं दल के अधिकारी , कर्मचारियों द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खुले में मांस, मछली विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की गई ।
इस दौरान काकागंज वार्ड स्थित कबीरधाम मछली मार्केट, हनुमान मंदिर काकागंज पुल के पास स्थित दुकान, कृष्णगंज वार्ड बस स्टैंड के सामने दुकान एवं कृष्णगंज वार्ड बजरिया स्थित दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों को समझाईश दी गई कि पुनः दुकानों का संचालन न किया जाए अन्यथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी । इसके अलावा जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा लाउड स्पीकर को हटाने की कार्रवाई की गई जिसमें शुक्रवारी मस्जिद, तकिया मस्जिद एवं दीनदयाल चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से लाउड स्पीकर को हटाया गया ।
निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा है कि शासन के आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए, खुले में सड़क किनारे मांस- मछली विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए अन्यथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी । उन्होंने निर्देश दिए हैं कि खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जावे तथा जिन जिन स्थानों से खुले में मांस -मछली विक्रय की दुकानों को हटाया गया है उनकी सतत् निगरानी रखें तथा आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त करवाई की जाए।
: सीएम ने अवैध शराब बिक्री, ध्वनि प्रदूषण और नियम विरूद्ध मांस विक्रय को लेकर निर्देश दिए
Thu, Feb 8, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फटाका निर्माण इकाईयों के नियम विरूद्ध संचालन पर रोक के अलावा शराब के अवैध कारोबार को रोकने, कोलाहल नियंत्रण संबंधी कानूनों के उल्लंघन को रोकने और खुले स्थान में नियम विरूद्ध तरीके से मांस के विक्रय पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय और सजग होकर कार्यवाही करे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंगलवार को कलेक्टर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ स्थानों से शराब के अवैध विक्रय और व्यापार की खबरें जानने को मिलती हैं। इसके लिए जिम्मेदार तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को भी नशे की लत लगाने के दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। निर्धारित मापदण्ड से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। विद्यार्थियों की परीक्षाओं का समय है। इस नाते हम सभी को संवेदनशील होकर इस संबंध में दायित्व निर्वहन करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था लागू करें। शहरों और ग्रामों में मांस विक्रय का व्यवसाय करने वाले नियमों के विरूद्ध कार्य न करें। इसके लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियम पूर्वक व्यवसाय का संचालन होता रहे। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय-समय पर ऐसी दुकानों का निरीक्षण किया जाए।