: Sagar: जापानी बुखार का टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से
Sat, Feb 17, 2024
जिले में जापानी बुखार का टीकाकरण अभियान 27 फरवरी से शुरू होगा। जिला टॉस्क फोर्स बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि इसके लिए स्कूल, शिक्षा, महिला बाल विकास से समन्वय बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार जापानी बुखार (दिमागी बुखार) के संबंध में जो टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है उसके लिए 27 फरवरी के पूर्व स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीकाकरण की विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ।
महिला बाल विकास एवं स्कूल शिक्षा विभाग को अवगत कराएं जिससे कि उक्त विभाग विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ियों में जानकारी प्रस्तुत कर सकें और संबंधित टीकाकरण अधिकारी का फोन नंबर भी उपलब्ध कराये। प्रभारी डीपीएम डॉ. रोहित पंत, द्वारा पूर्व बैठक में दिये गये निदेशों का पालन प्रति वेदन प्रस्तुत किया। समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा नोडल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई । डॉ. एम.एल.जैन ने जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) जिला टॉस्क फोर्स बैठक में बताया कि जे.ई टीकाकरण लक्षित समूह 01 वर्ष से 15 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण 27 फरवरी से प्रारंभ किया जायेगा।
: मध्य प्रदेश में अब विद्यार्थियों को फ्री मिलेगी ई स्कूटी
Fri, Feb 16, 2024
12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क ई-स्कूटी देने की योजना हुई शुरू
सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क ई-स्कूटी देने की योजना शुरू की गई है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इस योजना का लाभ प्रदेश के 7 हजार 800 विद्यार्थियों को दिया गया।
इन विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ई-स्कूटी प्रदान की गई। योजना में लाभ प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थी को निःशुल्क ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।
: Sagar: कलेक्टर दीपक आर्य ने लाखा बंजारा झील कायाकल्प के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण
Thu, Feb 15, 2024
झील पेरीफेरी में 5.5 किलोमीटर पाथवे और जिम इक्विपमेंट से स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा : कलेक्टर
कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड दीपक आर्य ने लाखा बंजारा झील के कायाकल्प अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संजय ड्राइव रोड पर झील के मुख्य प्रवेशद्वार से पैदल चलकर मोंगा बधान, गंगा मंदिर और चकराघाट होते हुए दीनदयाल चौक तक लाखा बंजारा झील के प्रगतिरत पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों नवनिर्मित पाथवे, फूड कोर्ट, ओपन एयर थिएटर, म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के खेल उपकरण सहित बनाये जा रहे चिल्ड्रन प्ले एरिया, लेक साइड गेम्स एरिया, प्लांटर निर्माण और प्लांटेशन कार्य, ओपन जिम इक्विपमेंट इंस्टालेशन कार्य, योगाडेक निर्माण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की झील किनारे पेरीफेरी पाथवे और जिम इक्विपमेंट नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता लाने में सहयोगी बनेंगे। ओपन जिम एरिया को सुंदर व आकर्षक बनायें। झील किनारे प्राकृतिक वातावरण में पाथवे पर सुबह-शाम घूमने आने वाले नागरिकों को ओपन जिम की मदद से एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा और इन्हें देखकर अन्य लोग भी जागरूक होंगे।
झील किनारे सुव्यवस्थित पेड़-पौधों से हरे-भरे बगीचों के बीच जगह-जगह बनाये जा रहे नागरिकों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य जनउपयोगी स्थल नागरिकों को बेहतर अनुभव करारंगे। कलेक्टर दीपक आर्य ने झील किनारे लगाये गए बच्चों के खेल उपकारणों को सुंदर पेंट कर आकर्षक बनाने के निर्देश दिए एवं अन्य छोटे-मोटे शेष बचे सभी प्रगतिकार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सागर स्मार्ट सिटी कार्यपालन यंत्री विद्युत अभिषेक सिंह राजपूत, सहायक यंत्री कृष्णा खाड़े, उपयंत्री राघव शर्मा, उपयंत्री गुल्शन देशमुख, उपयंत्री देवेंद्र विश्वकर्मा, पीएमसी एक्सपर्ट सहित निर्माण एंजेंसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।