: जुन्नारदेव- श्रमिक संगठन सीटू लाल झंडा ने पेंच कन्हान पदाधिकारियों की बैठक ली।
Sun, Jan 21, 2024
गुढ़ीअम्बाड़ा
- बंद होती खदाने व थोकबंद तबादले को लेकर विरोध स्वरूप बनाई आंदोलन की रूपरेखा। लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू पेंच कन्हान क्षेत्र की केंद्रीय पदाधिकारियों कि बैठक रविवार को पेंच क्षेत्र के सीटू कार्यालय में हुई। जिसमें संयुक्त मोर्चा द्वारा पेंच कन्हान क्षेत्र की बंद होती खदानों और कामगारों के थोकबंद तबादले करने के खिलाफ आवाज बुलंद करने जोर शोर से भाग लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तानसी से लेकर मोआरी खदान में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक गेट मीटिंग होगी जिसमें संयुक्त मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी तथा सीटू युनियन के मुख्य वक्ता शामिल होंगे।
Read more
-
मध्य प्रदेश में क्यों कम की गई लाडली बहनों की संख्या,CM ने बताई वजह
: शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Thu, Jan 18, 2024
देवास 18 जनवरी 2024/ वन मंडल देवास के अंतर्गत इको टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित तीन दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन शंकरगढ़ पहाड़ी पालनगर में किया जा रहा है। वन परिक्षेत्र देवास के शंकरगढ़ पाल नगर में शासकीय अशासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तुकाजी राव पवार विज्ञान महाविद्यालय, केपी कॉलेज स्नाकोत्तर महाविद्यालय, जीडीसी महाविद्यालय, सरस्वती ज्ञान पीठ हायर सेकंडरी विद्यालय, सरस्वती बाल विनय मंदिर बालगढ़ के विद्यार्थियों शामिल थे।
अनुभूति कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल, श्री राम सोनी, श्री राहुल गोस्वामी तथा वनमंडल अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा एस. डी. ओ. एस. के. शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान एवं राजेंद्र कुमार सोलंकी व मास्टर ट्रेनर पी.एन. तिवारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजीव खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को अनुभूति कार्यक्रम के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में बताया। श्री राजीव खंडेलवाल द्वारा वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उसकी प्रशंसा की गई एवं वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा तथा पौधों से पाए जाने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।
वनमंडल अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा ने विद्यार्थियों से उनके अनुभूति कार्यक्रम में उनके अनुभव के बारे में पूछा। बाघों के बारे में जानकारी दी गई। एस.डी.ओ.एस.के. शुक्ला द्वारा जैव विविधता पार्क में रोपित 55 प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई, पाली पॉन्ड समझाकर जल संरक्षण की जानकारी दी गई।
वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा शंकरगढ़ पालनगर की भौगोलिक स्थिति एवं रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को इकोटूरिज्म की ओर से टी-शर्ट एवं कैप तथा पुस्तक का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराया गया।
मास्टर ट्रेनर पी.एन. तिवारी द्वारा बच्चों को शंकरगढ़ हिल्स में उपलब्ध पौधों के बारे में जानकारी दी गई तथा वनों में पाए जाने वाले औषधीय पौधों के बीज एवं छाल से होने वाले लाभ तथा उनकी पहचान करवाई गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा बच्चों को वन्य प्राणियों के बारे में तथा वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के पद की पहचान कराई गई एवं वन विभाग के कर्तव्य एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कविता, भजन, नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बंशिका अनिल मंडलोई, द्वितीय स्थान स्नेहा बामनिया, तृतीय स्थान प्राची रजवानी ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार नृत्य प्रस्तुत करने वाली गायत्री नागर एवं उनके साथियों को नृत्य प्रस्तुति हेतु दिया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में विशेष रूप से योगदान देने वाले उपवन क्षेत्रपाल राकेश मोदी, वनपाल श्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ज्योति जाट, अंकित मंडलोई, कमल परमार, महेंद्र पवार, शिव प्रताप सिंह, नेहा शर्मा, जयप्रकाश तिवारी आदि का सहयोग रहा।
Read more
-
मध्य प्रदेश में क्यों कम की गई लाडली बहनों की संख्या,CM ने बताई वजह
: मध्य प्रदेश में क्यों कम की गई लाडली बहनों की संख्या,CM ने बताई वजह
Fri, Jan 12, 2024
मध्य प्रदेश (MP) में शिवराज (Shivraj singh) द्वारा चलाई लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) अब सिरदर्द बनती जा रही है, हालांकि भाजपा सरकार का कहना है कि यह योजना फिलहाल बंद नहीं होगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को लाडली बहना योजना के 1.29 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1576.61 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की।
इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से अपने-अपने परिवार की भलाई के लिए इस रकम का इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया। हालांकि लाभार्थियों की संख्या 1.75 लाख कम हो गई। विपक्षी कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि नई सरकार ने लाभार्थियों की संख्या दो लाख कम कर दी है।
लाडली बहना योजना के 1.29 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर किए जाने के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को कुल 1576 करोड़ रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक के जरिए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की है। मकर संक्रांति से पहले इस आर्थिक मदद से यह त्योहार बहनों के लिए सुखद और आनंददायी हो जायेगा।
इसके साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पता नहीं कांग्रेस वालों के पेट में दर्द क्यों होता है। कांग्रेस नेताओं ने पहले कहा कि भाजपा सरकार इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकती है। अब जब वे पैसा जारी करते हुए देखते हैं तो कहते हैं कि अभी दे दिया तो अगली बार जरूर नहीं देंगे। आप (कांग्रेस) उम्मीद में बैठे रहिए, हम हर बार यह रकम बहनों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करते रहेंगे। सीएम ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने कभी बहनों को आर्थिक मदद नहीं दी लेकिन जब हम लाडली बहनों को आर्थिक मदद दे रहे हैं तो उस पर सवाल उठा रही है।
इस बीच, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मोहन यादव सरकार ने लाडली बहना लाभार्थियों की संख्या दो लाख कम कर दी है। लोकसभा चुनाव बाद यह संख्या कितनी बचेगी यह तो सीएम ही जानें। वहीं कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने दावा किया कि शिवराज सरकार के दौरान लाभार्थियों की संख्या 1.31 करोड़ थी जो घटकर 1.29 करोड़ हो गई है। इस पर राज्य भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस 'झूठ की फैक्टरी' है। लाडली बहना लाभार्थियों की संख्या में 1.75 लाख की गिरावट विभिन्न कारणों से आई है। लगभग 1.56 लाख महिलाएं 60 साल की उम्र पार कर चुकी हैं। वहीं 18 हजार से अधिक महिलाओं ने लाभ छोड़ दिया है।
Read more
-
नरेन्द्र सिंह तोमर : नए सदस्यों को सदन में विचार रखने के लिए दी जाएगी प्राथमिकता