मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE
हाई लिमिट पोल से टकराई स्लीपर कोच बस, टला बड़ा हादसा
admin
2 years ago
86 views
28 Feb 2024
शिवपुरी–जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुना बाईपास पर बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाई लिमिट पोल से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ लेकिन बस के टकराने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार शरद कंपनी की स्लीपर कोच यात्री बस आज सुबह गुना की तरफ से चलकर शिवपरी आ रही थी। इसी दौरान गुना बाईपास पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हाइट लिमिट पोल से स्लीपर कोच बस टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था जिस वजह से यह हादसा हुआ फिलहाल बस को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है।