Sat, 21 Nov 2026 | 03:17:47 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
*पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

📰 पिण्डरई में अधूरी सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान : जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार,

हिमांशु

2 weeks ago 338 views
जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार,

📰 पिण्डरई में अधूरी सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

बारिश में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, गहरे गड्ढों और सड़क किनारे झाड़ियों से हादसों का खतरा; ग्रामीणों ने जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराने की उठाई मांग

मध्य प्रदेश / कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिण्डरई में अधूरे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के चलते ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की जर्जर सड़क, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बावजूद अधूरा काम

ग्रामीणों के अनुसार ढीमरखेड़ा से विरासन पाली मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। यह सड़क ग्राम पिण्डरई के बीच से होकर गुजरती है, लेकिन मुख्य मार्ग का निर्माण होने के बावजूद गांव की सीमा के अंदर सड़क एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण गांव में जलनिकासी की समस्या लगातार बनी हुई है।

बारिश में जलभराव, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।

झाड़ियों ने बढ़ाई दुर्घटनाओं की आशंका

सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कलेक्टर से शीघ्र कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पिण्डरई में अधूरे पड़े सड़क एवं पक्की नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। साथ ही जर्जर सड़क की मरम्मत एवं डामरीकरण, सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और गांववासियों को बदहाल सड़क एवं जलभराव की समस्या से कब राहत मिलती है।

ग्रामीणों की मांग है कि गांव की बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

MPnewslive

कटनी जिला पत्रकार हिमांशु

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1463
पेज 1 / 244
विज्ञापन
Advertisement