लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
बीरेन्द्र सिंह (शहडोल डिवीजन हेड)
शहडोल / जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की सुजानगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शहडोल जिले के ३ युवक शामिल हैं, जिनमें बुढ़ार क्षेत्र का निवासी ऋषि उर्फ दिग्विजय सिंह भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हैं:
१. शुभम सिंह उर्फ शिवा - जूड़ापुर, सरपतहां, जौनपुर (सरगना)
२. संतोष कुमार बिंद - छीतम पट्टी, सरपतहां, जौनपुर
३. शहडोल निवासी सौरभ सिंह - वार्ड नं. १५, बाड़गंगा, शहडोल कोतवाली
४. शहडोल निवासी अनीश सिंह - गायत्री मंदिर के पास, शहडोल
५. शहडोल निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ ऋषि - बाड़गंगा तिराहा, बुढ़ार, जिला शहडोल
पुलिस ने बताया कि ३१ अक्टूबर को कुरांवा नहर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इनको पकड़ा गया।
बरामदगी:
पुलिस ने इनके पास से २ बारह बोर बंदूक, १ नाइन एमएम प्रतिबंधित पिस्टल, १ ग्लॉक पिस्टल, १ राइफल, २०० जिंदा कारतूस, ७ लाख ५८ हजार रुपये नकद और ११ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने टीम को २० हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बीरेंद्र सिंह
शाहडोल संभाग प्रमुख
9340839364
विज्ञापन
विज्ञापन