Sun, 29 Nov 2026 | 02:45:31 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर रुद्राक्ष धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्यता से मनाई गई , भजनों पर झूम उठे लोग

admin

2 years ago 242 views
सागर रुद्राक्ष धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्यता से मनाई गई , भजनों पर झूम उठे लोग

सागर। सागर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सुबह से ही मन्दिरों में धूमधाम रही। राधा-कृष्ण मंदिरों में धार्मिक आयोजन सुबह से ही शुरू हो गए , जो देर रात तक चलें।
रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

सागर के बामोरा में स्थित भगवान राधाकृष्ण रुद्राक्ष धाम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। सुबह 10.30 बजे इंदौर के हनुमंत ध्वज पथक बैंड की प्रस्तुति के साथ आरती से महोत्सव शुरू हुआ। दिनभर भजनों की प्रस्तुति का दौर चला। जिसमें भजनों की प्रस्तुतियों पर भक्त जमकर झूमे।
दरअसल सागर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

सुबह से ही राधा-कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।  वहीं रुद्राक्ष धाम में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छोटे बच्चे राधा-कृष्ण का स्वरुप धारण कर कार्यक्रम में पहुंचे। तो उज्जैन और निमाड़ से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें देखने के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

निमाड़ के कलाकारों ने रुद्राक्ष धाम मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में श्री राधाकृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने नृत्य नाटिका के एक दृश्य में भगवान श्री राधाकृष्ण जी का पुष्पाभिषेक किया।

Advertisement
Advertisement

रुद्राक्ष धाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विशेष हर्ष से मनाया गया। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बेला में इंदौर के ध्वज पथक बैंड और रंगारंग आतिशबाजी के साथ मंदिर में घंटियां बजने लगीं,भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ ही आसमान में सतरंगी आतिशबाजी से हुई चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।

अबिराज ने प्रसादी वितरण में की सेवा

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से भेंट की। महोत्सव में रक्षाबंधन के त्यौहार जैसी अनुभूति जन्माष्टमी महोत्सव में हुई, जब रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में खुरई भाजपा महिला मोर्चा की अनेक बहिनें पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को राखी लेकर पहुंचीं।
युवा भाजपा नेता अबिराज सिंह संकीर्तन और प्रसादी वितरण में सक्रिय रहे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक महेश राय, पूर्व विधायक पारूल साहू, विधायक निर्मला सप्रे, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, रिशांक तिवारी, संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, नवीन भट्ट आदि समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1496
पेज 27 / 250
विज्ञापन
Advertisement