Mon, 23 Nov 2026 | 10:09:48 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंड़ी में बिजली विभाग का महा-अभिया : 64 बकायादारों के कनेक्शन काटे, 40 बिजली चोरों पर दर्ज हुआ मुकदमा; मचा हड़कंप,

हिमांशु

1 month ago 601 views
64 बकायादारों के कनेक्शन काटे, 40 बिजली चोरों पर दर्ज हुआ मुकदमा; मचा हड़कंप,

सिलौंड़ी में बिजली विभाग का महा-अभियान: 64 बकायादारों के कनेक्शन काटे, 40 बिजली चोरों पर दर्ज हुआ मुकदमा; मचा हड़कंप!

मध्य प्रदेश/कटनी(ढीमरखेड़ा)सिलौंड़ी। मध्य प्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सिलौंड़ी वितरण केंद्र में बिजली विभाग ने अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने वालों और लंबे समय से बिल न भरने वाले डिफॉल्टर्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। विभाग की चार विशेष टीमों ने संयुक्त रूप से कई गांवों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाकर 9.70 लाख रुपये की बकाया राशि पर 64 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए हैं। इसके साथ ही, नियमों को ताक पर रखकर बिजली चोरी करने वाले 40 लोगों के खिलाफ अवैध विद्युत विच्छेदन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के डिफाल्टरों और बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Advertisement

सिलौंड़ी विद्युत विभाग द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई की मुख्य विवरण(बातें):

विवरण - आंकड़े / संबंधित जानकारी

कुल काटी गई राशि (बकाया) - ₹ 9.70 लाख

अस्थायी रूप से विच्छेदित कनेक्शन - 64 उपभोक्ता

दर्ज बिजली चोरी के प्रकरण- 40 मामले

प्रभावित/जांच किए गए प्रमुख गांव - भैंसवाही, झारापानी, नेगई, सिलौंड़ी, इमलई, कंजिया और कुंसरी

कार्रवाई का नेतृत्व (वरिष्ठ अधिकारी) - डी.के. चौकीकर (अधीक्षण अभियंता, कटनी वृत्त) एवं शैलजा चौहान (कार्यपालन अभियंता, दक्षिण संभाग)

मौके पर तैनात विशेष - टीमें 4 संयुक्त टीमें (ढीमरखेड़ा, बड़वारा, सिलौंड़ी और पान उमरिया केंद्र प्रभारी)

नोटिस के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, तो कटी बिजली

विद्युत विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिलौंड़ी वितरण केंद्र के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली का बिल बकाया था, उन्हें विभाग द्वारा पहले ही भुगतान करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किए गए थे। बार-बार आगाह किए जाने के बावजूद जब उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं की, तब विभाग को यह कड़ा रुख अपनाना पड़ा।

बिजली चोरी करने वालों पर गिरेगी गाज, विभाग की अपील

बकाया बिलों की वसूली के साथ-साथ टीमों ने गांवों में हुक लगाकर या अन्य अवैध तरीकों से चलाई जा रही बिजली पर भी पैनी नजर रखी, जिसके तहत 40 नए केस दर्ज किए गए हैं। सहायक अभियंता स्वामी यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें तथा शासन के विद्युत नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। विभाग ने साफ किया है कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने और बिल न भरने वालों के खिलाफ यह सघन अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Mpnewslive.

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1471
पेज 1 / 246
विज्ञापन
Advertisement