मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE
सागर I भू माफियाओं एवं अवैध उत्खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में एसडीएम जैसीनगर रोहित वर्मा ने बताया कि जैसीनगर सिलवानी स्टेट हाईवे पर लगातार ओवरलोड ट्रक एवं अवैध उत्खनन वाले ट्रको की जांच की जा रही है। तहसीलदार सुनील वाल्मीकि द्वारा आज कार्रवाई करते हुए ओवरलोड ट्रको को जप्त कर जैसीनगर पुलिस को सौंपा गया। तहसीलदार सुनील वाल्मीकि ने बताया कि स्टेट हाईवे क्रमांक 15 पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। निरीक्षण के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 15 एच ए 1384 एवं एमपी 15 जेड ई 8884 की चेकिंग की गई, जिसमें क्षमता से ज्यादा रेत का भराव कर ओवरलोड किया गया था। उसे तत्काल जप्त कर जैसीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।