Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विजयराघवगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजयराघवगढ़ तिरंगामय : तिरंगे के रंग में रंगा विजयराघवगढ़, किले से कारीतलाई तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Aug 15, 2026

तिरंगे के रंग में रंगा विजयराघवगढ़, किले से कारीतलाई तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विजयराघवगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विजयराघवगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विजयराघवगढ़ किले से सांदीपनि स्कूल, कारीतलाई तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

हाथों में तिरंगा और हृदय में भारत माता के प्रति सम्मान लिए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। हर कदम देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता नजर आया।

इस अवसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जिनके संघर्ष से देश को स्वतंत्रता मिली।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

भारत माता की जय!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन