Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर, सम्मान समारोह में जुटे समाज के : जबलपुर। शहर में आयोजित गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न स

मोहित संघी

Sun, Aug 16, 2026

सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर, सम्मान समारोह में जुटे समाज के गणमान्यजन

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

जबलपुर। शहर में आयोजित गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मिश्रा, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स के प्रेसिडेंट श्री विनोद शर्मा तथा जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य श्री अर्जुन साहू का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रभात साहू रहे। स्वागतकर्ताओं में राधेश्याम साहू, सुधीर कुमार साहू, रमेश साहू ‘प्रयास’, वीरेंद्र कुमार साहू, राज साहू, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, मुकेश साहू, रवि साहू, गगन साहू, उमेश साहू, दीपक साहू, रंजीत साहू, तेजीलाल साहू, गुड्डू साहू, इंदु साहू, सुरेंद्र साहू, धीरज साहू, प्रवीण साहू, पप्पी साहू, अशोक साहू, राकेश साहू, रवि साहू, स्वप्निल साहू, गोलू साहू, हरीश साहू, विनोद साहू एवं प्रदीप साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता और युवाओं की सकारात्मक सहभागिता से सामाजिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

कार्यक्रम पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन