Mon, 23 Nov 2026 | 09:39:37 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिसकर्मियों को किया माफ, सुरक्षा में चूक के कारण,सस्पेंड हुए 9 पुलिसकर्मी बहाल

admin

5 years ago 695 views
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिसकर्मियों को किया माफ, सुरक्षा में चूक के कारण,सस्पेंड हुए 9 पुलिसकर्मी बहाल
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिसकर्मियों को किया माफ, सुरक्षा में चूक के कारण,सस्पेंड हुए 9 पुलिसकर्मी बहाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पायलटिंग में लापरवाही के चलते सस्‍पेंड पुलिस कर्मियों को माफ कर दिया है. सस्पेंड हुए सभी 9 पुलिसकर्मियों को बहाल कर दिया है.एसपी ललित शाक्यवार ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों को बहाल किया.

दरअसल 20 जून को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई दिल्ली से ग्वालियर की ओर जा रहे थे. जिले की सीमा में उनके लिए पायलेटिंग व फॉलो वाहन उपलब्ध कराए गए थे लेकिन सिंधिया की कार की गति अधिक होने से पुलिस की गाड़ियां पिछड़ गईं.

आईजी के निर्देश पर 9 पुलिसकर्मी हुए थे सस्‍पेंड

Advertisement
Advertisement

इसके बाद पुलिस महकमे ने इस चूक को गंभीरता से लिया.

आईजी के निर्देश पर 9 पुलिस कर्मचारियों को 21 जून को सस्पेंड कर दिया गया था. मंगलवार को एसपी कार्यालय से जारी आदेश में एसआई शिवराज सिंह चौहान, एएसआई विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक बदन सिंह, सिपाही जितेंद्र सिंह, राकेश राठौर, संतराम व अनिल यादव समेत ड्राइवर थावर ठाकुर व रामबिहारी को बहाल कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक स्थानीय नेता ने पहल की है और सिंधिया ने इन पुलिसकर्मियों को माफ कर दिया है.

सिंधिया ने मंत्री बनते ही मध्‍य प्रदेश को दी बड़ी सौगात

हाल ही में मोदी कैबिनेट में हुए विस्‍तार के तहत सिंधिया को मोदी टीम जगह‍ मिली. करीब डेढ़ साल बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई. ज्योतिरादित्य सिंधिया कोउड्डयन मंत्रालय की जिम्‍मेदारी दी गई है. मध्‍य प्रदेश में ग्वालियर और चंबल के क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा माना जाता है.

मालूम हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के बाद ही मध्य प्रदेश के लोगों को एक बड़ी सौगात दी. सिंधिया ने छोटे शहरों को महानगरों से जोड़ने के लिए UDAN स्कीम के तहत नई उड़ानों की घोषणा की थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के लिए 8 नई उड़ानों को मंजूरी दी. इन उड़ानों का संचालन 16 जुलाई से शुरू हो गया है. इन उड़ानों में ग्वालियर-अहमदाबाद, सूरत-जबलपुर, ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-मुंबई फ्लाइट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

Bhopal News:झाड़ियों में मिला 23 वर्षीय लड़की का शव, यौन शोषण की आशंका

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement