लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
पश्चिम बंगाल में रास पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नवद्वीप पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की धार्मिक विरासत और संस्कृति के संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने अधूरे पड़े शोध केंद्र के निर्माण को पूरा करने के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नवद्वीप की गौशाला के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक विरासत के संरक्षण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
रास पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर नवद्वीप में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का विशेष संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन