Sat, 28 Nov 2026 | 09:14:03 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मतदाता जागरूकता के लिए 500 से भी अधिक महिलाओं ने निकाली विशाल वाहन रैली

admin

2 years ago 207 views
मतदाता जागरूकता के लिए 500 से भी अधिक महिलाओं ने निकाली विशाल वाहन रैली
सागरI लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को सफल बनाने और शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सागर में महिलाओं ने दो पहिया वाहनों की सवारी करते हुए विशाल वाहन रैली निकाली। एक स्वर में महिलाओं की आवाज गूंजते हुए यही नारा लगा रही थी कि इस बार शत प्रतिशत मतदान हम सभी का एक ही संदेश, 7 मई है दिन विशेष...। ऐसे नारों के साथ जब वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी तो शहर के नागरिकों ने भी उनका न केवल उत्साहवर्धन किया बल्कि पुष्प वर्षा और तालियों से जगह-जगह उनका स्वागत भी किया। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत चल रही स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के द्वारा ’चलें बूथ की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल वाहन रैली का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय के गौर समाधि प्रांगण से शुरू हुआ।

मतदाता जागरूकता के लिए 500 से भी अधिक महिलाओं ने निकाली विशाल वाहन रैली

वाहन रैली गौर समाधि केन्द्रीय विश्वविद्यालय से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज कॉरीडोर होते हुये गौर मूर्ति तीनबत्ती पर समाप्त हुई। रैली में 500 से भी अधिक महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। रैली को भव्यता देने के लिए रैली के आगे पी.सी. शर्मा द्वारा लिखित लोकसभा के महापर्व को यूं मनाते हैं....,विश्व पटल पर भारत वर्ष का मान बढ़ाते हैं ,तथा जाग उठा है सागर सारा...। गीतों का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वाहन रैली को आईजी ,डीआईजी ,कलेक्टर  एसपी, एडीएम , सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं। महिलाएं लोकसभा निर्वाचन में मतदान में अग्रणी भूमिका निभायें तथा परिवार के सभी सदस्यों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। विश्व में अनेक देश ऐसे रहे हैं जिन्होने महिलाओं को पुरूषों के समान मतदान करने का अधिकार नहीं दिया था लेकिन भारत ने समान रूप से स्वतंत्रता के बाद से ही पुरूष एवं महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया है।
वाहन रैली के प्रारंभ में सभी महिलाओं एवं उपस्थित जनसमूह को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्वीप सागर शब्द पर महिलाओं द्वारा वाहन खड़ी करके प्रतिकात्मक रूप से मतदान करने की अपील की गई। वाहन रैली में महिला बाल विकास स्वास्थ विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, शहरी आजीविका मिशन पुलिस विभाग द्वारा रैली विशेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में  डीपीओ बृजेश त्रिपाठी, डॉ आनंद तिवारी , विक्रम जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अमर कुमार जैन आनंद सहायक नोडल अधिकारी स्वीप तथा संचालन डॉ. अरविन्द जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रुपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ और स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा,  एआरओ सागर और सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, एसडीएम विजय डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क सौम्या समैया, आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1495
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement