Fri, 27 Nov 2026 | 04:22:52 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मार्च पास्ट के साथ जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज : कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

राजेश साहू

3 days ago 1,281 views
कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

MpNews.live , कांकेर/अंतागढ़ । खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय कांकेर में सोमवार को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की शुरुआत विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से बस्तर ओलंपिक के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल, योग, स्वच्छता और अनुशासन को भी अपनाना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके बाद उन्होंने बस्तर ओलंपिक 2026 के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचे खिलाड़ी अब संभाग स्तरीय मुकाबलों में स्थान बनाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा हार से निराश हुए बिना निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है, ताकि जिले के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महेश जैन ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात कलेक्टर ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। खिलाड़ियों के परिचय के बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

रस्साकसी में कांकेर की टीम ने दर्ज की जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालिका वर्ग में कांकेर और अंतागढ़ की टीमों के बीच रस्साकसी का हुआ। इसमें कांकेर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद जूनियर वर्ग की विभिन्न खेल विधाओं में जिला स्तरीय मुकाबले शुरू हुए। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य हलधर साहू, चेंबर ऑफ कॉमर्स कांकेर के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद सहित व्यायाम शिक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

2062
पेज 1 / 344
विज्ञापन
Advertisement