Sun, 22 Nov 2026 | 03:14:21 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Western disturbance आज से फिर सक्रिय हो रहा,इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

admin

5 years ago 172 views
Western disturbance आज से फिर सक्रिय हो रहा,इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में आज से गर्मी बढ़ने की बात कही हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall) का अनुमान है। केरल और कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रभावी होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेगा। इसके कारण उत्तराखंड में 7 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट है। अगर पहाड़ी राज्य की बात करें तो हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश की चेतावनी है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कल से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कई राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Advertisement
मौसम की चेतावनी
Western disturbance आज से फिर सक्रिय हो रहा,इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पांच-छह अप्रैल को भारी बारिश-ओलावृष्टि (Weather Update Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। चार अप्रैल को मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच से सात अप्रैल तक मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच, छह और सात अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा,सिरमौर में पांच तथा छह अप्रैल को भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी।

उत्तराखंड में एक बार फिर लेगा मौसम करवट, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान (Weather news Uttarakhand)

उत्तराखंड में चार, पांच और छह अप्रैल को पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। छह अप्रैल के बाद बारिश में वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ परिवर्तन दिख रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में चार अप्रैल को गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पांच अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह और सात अप्रैल को इन जगह बारिश में कुछ वृद्धि हो सकती है।

बिहार में बारिश की संभावना नहीं (Weather Update Bihar)

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कुछ हिस्सों में छह अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो बिहार में पश्चिमी विक्षोभ असर नहीं होगा। मार्च में हुई हल्की फुल्की बारिश को छोड़ दें तो अभी तक यहां बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

दिल्ली में अभी लू की संभावना नहीं- जानें- कैसा रहेगा मौसम (Weather update news Delhi)

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिस कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अभी उत्तर-पश्चिमी से तेज गति में हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Weather news Bengal, Odisha, Jharkhand )

अगर पूर्वी भारत की बात करें तो ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान काफी बढ़ गया है। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल इसमें बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ओडिशा के तटीय इलाकों में राज्य के बाकी हिस्सों के मुकाबले तापमान में कमी बरकरार है। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां पर अगले 24 घंटे बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मप्र में तापमान में वृद्धि ( weather update UP, BIHAR and MP)

पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस होगी। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। वहीं बिहार में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही तापमान 40 तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इनमें कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हालांकि आसमान साफ रहेगा और फिलहाल तो बारिश की संभावना नहीं है।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

301
पेज 1 / 51
विज्ञापन
Advertisement