Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मोदी सरकार दे रही है 6000 रुपये, करना होगा ये काम, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ

admin

Mon, Oct 30, 2023

मोदी सरकार के साल 2014 में केंद्र में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की महिलाओं की हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर चुकी है. ऐसी ही एक योजना है- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना.

इस योजना के जरिए केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करती है. साल 2017 के 1 जनवरी को मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत हुई थी. हालांकि साल 2022 में मिशन शक्ति के एक घटक के तौर पर संशोधित किया गया.

इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मजदूरी हानि के आंशिक मुआवजे के लिए नकद प्रोत्साहन देना है, ताकि महिलाएं बच्चे के जन्म से पूर्व और पश्चात पर्याप्त आराम कर सके. इस योजना के जरिए गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार करने पर भी जोर दिया जाता है. सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए यह योजना दो किश्तों में दिए जाने वाला 5,000 रुपये का लाभ देती है.

मोदी सरकार ने इस लाभ का विस्तार अब दूसरे बच्चे के लिए भी कर दिया है. हालांकि बशर्ते दूसरा बच्चा लड़का हो. इस योजना की शुरुआत से 3.11 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कुल 14,103 करोड़ रुपये की राशि का वितरण करते वित्तीय सहायता दी गई है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन