Sat, 21 Nov 2026 | 11:46:51 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ *पटवारी पंचनामे में बड़ा खेला अनीश फुलारा को छोड़ कर कोई भी व्यक्ति स्थानीय नहीं होने का आरोप* कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, श्री गुरुनानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व 24 नवम्बर को बहुत श्रद्धा ओर धूमधाम से मनाया जाएगा 22 नवम्बर को नगर कीर्तन RTE के तहत प्रवेश के लिए 1दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल.
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

11 अप्रैल से ऑफिस में लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या होगी एक डोज की कीमत.

admin

5 years ago 182 views
11 अप्रैल से ऑफिस में   लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या होगी एक डोज की कीमत.

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के लिए सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में एक नए ऐलान के मुताबिक 11 अप्रैल से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसके दिशा-निर्देश, कौन टीका ले सकता है और टीके की प्रति डोज की क्या कीमत होगी, इस बारे में बता दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दफ्तरों में टीका देने का काम देश में वैक्सीनेशन के अभियान को धार देने के लिए शुरू किया जा रहा है.

सरकार के एक बयान के मुताबिक, दफ्तरों में टीकाकरण का काम सुविधाजनक होने के साथ ही कर्मचारियों को बाहर निकलने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है.

टीका अगर दफ्तर में दे दिया जाए तो लोग इसके लिए बाहर जाने को मजबूर नहीं होंगे. इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका घटेगी. उन दफ्तरों में कोरोना टीकाकरण का काम शुरू किया जाएगा जहां कम से कम 100 लोग इसे लेने के लिए तैयार होंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बाबत अलग-अलग राज्य सरकारों को सर्कुलर भेज दिया है. दफ्तरों में इसके लिए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (CVC) बनाए जाएंगे.

Advertisement
Advertisement
11 अप्रैल से ऑफिस में   लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या होगी एक डोज की कीमत.
11 अप्रैल से ऑफिस में लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या होगी एक डोज की कीमत.

कैसे होगा टीकाकरण

  • हर जिले में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स (DTF) बनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे. इसी तरह निगम अध्यक्ष की अगुवाई में शहरों में अरबन टास्क फोर्स (UTF) का गठन होगा. इनकी देखरेख में जिलावार दफ्तरों में टीकाकरण का काम शुरू किया जाएगा.
  • कंपनियां इसके लिए नोडल ऑफिसर बनाएंगी जो जिला स्वास्थ्य अधिकारी या प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के संपर्क में टीकाकरण का काम कराएंगे. ऑफिस में वैक्सीनेशन का पूरा काम नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी होगी. किसे वैक्सीन लेना है, उसका रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, इसका इन्फ्रास्ट्रक्चर कैसे तैयार करना है, जैसे कार्यों की देखरेख नोडल अधिकारी पूरा करेंगे.
  • जिन ऑफिस में टीकाकरण होना है, उसकी पहचान होने के बाद पूरी डिटेल कोविन ऐप पर रजिस्टर की जाएगी. यह काम सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को समान रूप से करना होगा. इस पूरे काम के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे.

कौन ले सकता है टीका

मौजूदा चरण के मुताबिक लोगों को टीका दिया जाएगा. अभी 45 पार लोगों को टीका दिया जा रहा है. ऑफिस में भी इसी उम्र का ध्यान रखकर वैक्सीनेशन होगा. दफ्तर में किसी बाहरी व्यक्ति को टीका नहीं लगेगा. यहां तक कि कर्मचारियों के परिवार वाले भी वैक्सीन पाने के हकदार नहीं होंगे. जिस कर्मचारी को टीका लगना है, उसे कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सीवीसी से नोडल ऑफिसर रजिस्ट्रेशन के बारे में सुनिश्चित करेंगे. ऑफिस में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी जाएगी.

कौन सी वैक्सीन दी जाएगी

केंद्र सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि एक ऑफिस में कोई एक ही तरह का टीका दिया जाएगा ताकि मिक्स होने का खतरा न हो. पहली और दूसरी डोज में कोई अंतर न आए, इसलिए पहले ही तय हो जाएगा कि कौन सा टीका दिया जाना है. अगर किसी कर्मचारी ने किसी सेंटर पर दूसरी कंपनी का टीका लगा लिया है तो उसे उसकी अगली डोज के लिए उसी सेंटर पर जाना होगा. दफ्तर में एक ही कंपनी की दोनों डोज दी जाएगी.

वैक्सीन की क्या होगी कीमत

सरकारी दफ्तरों में जिला स्वास्थ्य प्राधिकार की ओर से जो टीका लगेगा वह फ्री होगा, जबकि प्राइवेट सीवीसी की तरफ से लगाया जाने वाला टीका पेमेंट बेसिस पर होगा. प्राइवेट ऑफिस में टीके का दाम वही होगा जो प्राइवेट अस्पतालों में होता है. प्राइवेट ऑफिस में वैक्सीन का सर्विस चार्ज लिया जा सकता है जो अधिकतम 100 रुपये तक हो सकता है. प्रति डोज वैक्सीन की कीमत 150 रुपये है. सर्विस चार्ज जोड़कर देखें तो प्रति डोज वैक्सीन की कीमत 250 रुपये तक हो सकती है.

Read also:-भारतीयों के बीच अधिक पसंदीदा वैक्सीन कोवाक्सिन

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

301
पेज 1 / 51
विज्ञापन
Advertisement