Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनावी दंगल के नतीजे आज कौन करेगा उलटफेर , किसके सिर सजेगा ताज ?

admin

Sat, May 1, 2021

बंगाल समेत 5 राज्यों के नतीजे 2 मई को वोटों की गिनती के बाद घोषित किये जायेंगे. कोरोना काल के दौरान हुए इन चुनावों में सबकी नजर इस समय इसी पर है कि जीत होगी किस

बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है तो वहीं केरल में एलडीएफ की सरकार बनती नजर आ रही हैं. इसके अलावा असम में एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को बढ़त है तो वहीं तमिलनाडु में डीएमके को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. हालांकि असली तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ हो सकेगी.

इन सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद इसकी गणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

जानकारी के मुताबिक पांचों राज्यों के कुल 2,364 केंद्रों में काउंटिंग होगी. जिसमें बंगाल में 1113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्र बनाए गए हैं.इस दौरान कोरोना के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त आदेश भी दिए जा चुके हैं.

ऐसे में साफ जाहिर है कि जहां भी मतगणना केंद्र बनाए गए हैं वहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराना भी प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनी हुई है.बताया जा रहा है कि कोरोना के दिशानिर्देशों के अनुसार कोई भी उम्मीदवार या उसका एजेंट बिना कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लाए काउंटिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

वहीं इस चुनाव में सबसे ज्यादा अगर किसी राज्य पर लोगों की नजर टिकी है तो वो है पश्चिम बंगाल. प्रचार से लेकर मतदान तक यहां पर ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. एग्जिट पोल के मुताबिक भी यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच करीबी लड़ाई देखने को मिली.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2021 को पूरा हो रहा है. ऐसे में 30 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. पिछले 10 साल से ममता बनर्जी यहां मुख्यमंत्री हैं. हालांकि इस बार बीजेपी ने यहां बहुत जोर लगाया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ममता अपना किला बचा पाती है या नहीं.

Read Also-:

Health Ministry-:अनावश्यक रूप से बाहर कदम न रखें,घर पर भी मास्क पहनने का समय

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन