Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: डीआरडीओ का कमाल,AICTI के सहयोग से जल्द लांच होगा रक्षा प्रद्योगिकी में M Tech प्रोग्राम

admin

Mon, Jul 12, 2021
डीआरडीओ का कमाल,AICTI के सहयोग से जल्द लांच होगा रक्षा प्रद्योगिकी में M Tech प्रोग्राम

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ भारत का अभिमान है।यदि आज दुश्मन भारत से डरता है तो उसका कारण डीआरडीओ ही है।भारत आज अगर अपनी रक्षा करने में सक्षम है तो इसका श्रेय डीआरडीओ को ही जाता है।रक्षा क्षेत्र में डीआरडीओ भारत का अभिमान और गर्व है।अब डीआरडीओ ने एक बार फिर से बड़ा काम किया है।दरअसल डीआरडीओ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(AICTE) के सहयोग से रक्षा प्रौद्योगिकी में एमटेक प्रोग्राम लॉन्च करने जा रहा है।

6 विषयों में होगा एमटेक इन डिफेंस

डीआरडीओ ने जो एमटेक प्रोग्राम के अंदर 6 विषय रखें है जिनमे व्हीकल इंजीनियरिंग, एरोस्पेस टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन सिस्टम एंड सेंसर,डायरेक्टेड एनर्जी टेक्नोलॉजी, नवल टेक्नोलॉजी और हाई एनर्जी मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी शामिल है।स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के बाद विद्यार्थी इनमे से किसी भी एक विषय मे विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे।अगले हफ्ते ही इस प्रोग्राम का शुभारंभ होगा।

भारत के रक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई सोच और नया आयाम

भारत ने स्वदेशी तौर पर रक्षा उपकरण बनाने में काफी तरक्की की है लेकिन फिर भी आज भी बहुत ऐसे रक्षा उपकरण है जो भारत दूसरे देश जैसे अमेरिका,रूस,फ्रांस आदि से अरबों डॉलर खर्च करके खरीदता है।सबसे बड़ी बात जो भी रक्षा उपकरण भारत मे बनते हैं वो एक दो सरकारी संस्थान जैसे,डीआरडीओ, एच ए एल,आयुध निर्माणी आदि बनाते हैं।रक्षा उपकरणों के मामले में बहुत कम निजी कंपनियों की प्रतिभागिता है।

यदि भारत को वास्तव में एक सुपरपावर बनना है तो भारत को सारे हथियार खुद ही अपने देश में बनने होंगे और हथियार आयातक देशों को सूची से निकलकर हथियार निर्यातक देशों की सूची में आना होगा।डीआरडीओ के इस पहल से हमारी युवा पीढ़ी में रक्षा उपकरणों व विभिन्न रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई तकनीकों को लेकर रुचि बढ़ेगी और भारत के रक्षा क्षेत्र को नई सोच व नया आयाम मिलेगा।

Read Also :

उत्तर प्रदेश में जल्द लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून,2 से अधिक बच्चे तो नही मिलेगी सरकारी नौकरी न ही कोई सरकारी योजना का मिलेगा लाभ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन