लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर
सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं
सागर/ सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। सांसद ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सांसद डॉ. वानखेड़े को ज्ञापन सौंपा और अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की, जिनके के संबंध में सांसद ने उनकी समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, शिकारपुर से पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा संबंधी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। इसी प्रकार मडैया गौड़ के निवासियों ने बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों और बस्तियों से आए लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।
सांसद ने सभी आवेदनों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या भार्गव, रामेश्वर नामदेव, पंकज मखारिया, रोशन कुर्मी, आशा लता सिलाकारी, उमेश केवलारी, रवि ठाकुर, आदित्य उपाध्याय ,राजा तिवारी, रूपेश जड़िया,, श्री बाथरे जी, गुड्डू जड़िया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन