Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। हीरापुर कौड़िया क्षेत्र में मस्जिद के पास सड़क का निर्माण : सड़क ऊंची होने से मस्जिद के पास जलभराव, पंचायत को सूचना के बाद भी समाधान का इंतजार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Aug 24, 2026

सड़क ऊंची होने से मस्जिद के पास जलभराव, पंचायत को सूचना के बाद भी समाधान का इंतजार

कटनी। हीरापुर कौड़िया क्षेत्र में मस्जिद के पास सड़क का निर्माण ऊंचा किए जाने के बाद बारिश का पानी आसपास के क्षेत्र में जमा होने की समस्या सामने आई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या की प्रारंभिक जानकारी ग्राम पंचायत को दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश होने पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान बार-बार जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और कब इसका स्थायी समाधान किया जाता है।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन