Thu, 26 Nov 2026 | 05:00:54 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर शहर : WE District 323 G2 में नई दिशा, नई उड़ान का शुभारंभ वी विनीता केशरवानी ने संभाला डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का दायित्व

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

3 months ago 345 views
WE District 323 G2 में नई दिशा, नई उड़ान का शुभारंभ वी विनीता केशरवानी ने संभाला डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का दायित्व

WE District 323 G2 में नई दिशा, नई उड़ान का शुभारंभ वी विनीता केशरवानी ने संभाला डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का दायित्व

सागर/ द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया डिस्ट्रिक्ट 323 जी 2 के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम कैबिनेट बैठक का भव्य आयोजन सिविल लाइन स्थित एक होटल, सागर में किया गया। समारोह में सेवा, महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकता एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ वर्ष 2026–27 के नए कार्यकाल का शुभारंभ हुआ।

समारोह की मुख्य अतिथि एवं संस्थापक शपथ विधि अधिकारी WE सरोजा मैकल जी मुंबई से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान की, ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन वी डॉ. वंदना केशरवानी जी तथा विशिष्ट अतिथि पास्ट मल्टीपल प्रेसिडेंट वी शशि बंसल जी विदिशा से कार्यक्रम में पधारी उन्होंने अपना मार्गदर्शन एवं शुभाशीष प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद, सरस्वती पूजन, गणेश वंदना एवं शांति मंत्र के साथ हुआ। अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात ध्वज वंदना, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान से वातावरण देशभक्ति एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत हो गया।

समारोह के मुख्य आकर्षण डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी विनीता केशरवानी का शपथ ग्रहण रहा। शपथ विधि अधिकारी वी सरोजा मैकल जी ने उन्हें पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विनीता केशरवानी ने कहा कि “नई दिशा, नई उड़ान” केवल कार्यकाल की थीम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संगठन और राष्ट्रहित के लिए हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में प्रत्येक क्लब को सक्रिय, सशक्त और सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने का प्रयास किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जागरूकता, सेवा कार्य, वित्तीय एवं डिजिटल सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, सामुदायिक सहयोग तथा वरिष्ठ एवं दिव्यांग सेवा सहित 12 सूत्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट पिन का विमोचन भी किया गया। पिन को वी की एकता, सेवा, आत्मविश्वास एवं महिला नेतृत्व का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम में “ग्रन्थ” डायरेक्टरी एवं मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया। संपादक वी आकांक्षा केशरवानी ने बताया कि “ग्रन्थ” केवल एक डायरेक्टरी नहीं, बल्कि वी परिवार की सेवा, संस्कार, उपलब्धियों, संबंधों एवं संगठनात्मक यात्रा का जीवंत दस्तावेज है।

समारोह में सेवा गतिविधियों

एवं संकल्पों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट स्माइल सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। नवगठित क्लबों की संस्थापिकाओं एवं अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुंबई से पधारी चीफ जॉइंट सेक्रेटरी वी भूषण नार्वेकर ,पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट्स विदिशा से पधारी वी सुषमा बिल्थरे, वी रेखा गुप्ता, वी हिमांगी कोठारी एवं टीकमगढ़ से पधारी वी डॉ. आभ्या जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

नव नियुक्त डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी विनीता केशरवानी ने अपनी पूरी माइक्रो टीम, सभी क्लब अध्यक्षों एवं वी सदस्यों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि “हमारी पहचान केवल हमारे पद से नहीं, बल्कि हमारे कर्मों से होगी और हमारी शक्ति हमारी एकता में होगी।”

समारोह में डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सचिव वी कंचन केशरवानी, गतिविधि सचिव वी रोहिणी साहू, कोषाध्यक्ष वी संध्या केशरवानी सहित कैबिनेट के सभी पदाधिकारी, विभिन्न क्लब वी क्लब गोल्ड, वी क्लब सागर गरिमा ,वी सागर क्लब प्रगति, वी क्लब टीकमगढ़, वी क्लब उन्नति टीकमगढ़ , वी क्लब सागर प्रेरणा, वी क्लब विदिशा, वी क्लब शक्ति टीकमगढ़ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वी प्रीति केशरवानी एवं वी अनीता जैन के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम समापन पर आभार प्रदर्शन वी निर्मल कुमार जी के द्वारा एवं राष्ट्रहित तथा सेवा के संकल्प के साथ हुआ

“सेवा हमारा धर्म, समर्पण हमारी पहचान और

नई दिशा, नई उड़ान हमारा अभियान।” वी मीना महेश्वरी, वी शशि शीलाकारी, वी संध्या सरवटे, वी मनीषा जैन,वी ज्योति दीक्षित, वी पूजा केसरवानी, वी अलका केसरवानी, वी सुनीला केसरवानी, वी महक अग्रवाल, वी माया केशरवानी, वी शशि साहू, संगीता सिंह, रेशुजैन आदि उपस्थित रहे

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1485
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement