Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। रीठी तहसील के बिलहरी गांव में शासकीय संपत्ति की चोरी : चुराकर खेत में रखी शासकीय 10 हजार लीटर की पानी टंकी, जनपद सदस्य पहुंचे SP दफ्तर

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Aug 25, 2026

शासकीय 10 हजार लीटर की पानी टंकी चुराकर खेत में रखी, जनपद सदस्य पहुंचे SP दफ्तर

कटनी। रीठी तहसील के बिलहरी गांव में शासकीय संपत्ति की चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक पेयजल के लिए आई 10,000 लीटर की पानी टंकी चुराकर अपने निजी खेत में रखने का आरोप लगा है।

खेत में रख ली 10 हजार लीटर की सरकारी टंकी

जनपद पंचायत रीठी (क्षेत्र क्र. 13) के जनपद सदस्य संतोष कुमार मांझी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग कटनी द्वारा ग्राम पंचायत बिलहरी को पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए 10,000 लीटर क्षमता की काले रंग की (सुप्रीम कंपनी) प्लास्टिक टंकी प्रदान की गई थी। आरोप है कि गांव के ही विनोद शंकर शर्मा (पिता गुरुप्रकाश शर्मा) ने शासकीय उपयोग की इस विशाल पानी टंकी को चुरा लिया और उसे अपने खेत में ले जाकर रख लिया।

FIR दर्ज कराने की मांग

सरकारी टंकी के इस तरह व्यक्तिगत खेत में रखे होने की शिकायत लेकर जनपद सदस्य पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने एसपी से मांग की है कि शासकीय संपत्ति को अपने निजी कब्जे (खेत) में रखने के इस मामले में अनावेदक के खिलाफ बिलहरी पुलिस चौकी में तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाए।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन