Fri, 20 Nov 2026 | 05:22:30 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

अवैध कॉलोनियों का गढ़ बना कटनी : कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

6 months ago 103 views
कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

कटनी जिले में भू-माफियाओं का नेटवर्क एक बार फिर बेखौफ सक्रिय नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कृषि भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, प्राकृतिक नालों को पाटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। सवाल उठ रहा है—आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह करोड़ों का काला कारोबार?

सूत्रों के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे स्थित कैलवारा खुर्द मे एचपी पेट्रोल पंप के सामने 4एकड़ मे नाला पाटकर अवैध प्लॉटिंग, अहमदनगर के पीछे 14 एकड़ में कच्ची सडक डालकर प्लॉटिंग , माधवनगर नमक गोदाम के पीछे अवैध प्लॉटिंग , तिलक कॉलेज रोड पर बड़े पेड़ो को वन विभाग से सांठ गाँठ कर बिना अनुमति काटकर प्लॉटिंग , दुबे कॉलोनी, रपटा पेट्रोल पंप क्षेत्र निमिया मोहल्ला मे अवैध प्लॉटिंग समेत कई जगह भू-माफियाओं ने अवैध प्लॉटिंग का जाल बिछा दिया है। यहां बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अनुमति, बिना रेरा अप्रूवल, बिना डायवर्शन और बिना वैध कॉलोनी विकास प्रक्रिया के खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि जिन मामलों में कॉलोनाइजरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर तक के प्रावधान हैं, उन्हीं नियमों को कटनी में खुली चुनौती दी जा रही है। आरोप है कि वनभूमि पर पेड़ कटवाकर, नालों को पाटकर और कृषि भूमि को अवैध कॉलोनियों में बदलकर भू-माफिया करोड़ों कमा रहे हैं, जबकि प्रशासनिक कार्रवाई शून्य बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भू-माफिया भोले-भाले लोगों को वैध प्लॉटिंग के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। ऐसे प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भविष्य में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों को इससे कोई सरोकार नहीं दिख रहा।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती के दावे कर रही है, तो कटनी में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद क्यों हैं? क्या प्रशासन ने भू-माफियाओं के सामने घुटने टेक दिए हैं, या इस पूरे खेल को अंदरखाने संरक्षण प्राप्त है?

कटनी में फैलते इस अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता पूछ रही है—क्या भू-माफियाओं पर कार्रवाई होगी, या कटनी यूं ही अवैध कॉलोनियों की मंडी बनती रहेगी?

कटनी के जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे बड़ी मात्रा मे भू माफिया कर रहे अवैध प्लॉटिंग खेल प्राकृतिक नाला पाटकर भू माफिया

दे रहे अवैध प्लॉटिंग को अंजाम वहीं दूसरी ओर कटनी जबलपुर हाईवे रोड पर एच पी पेट्रोल पंप के ठीक सामने 4एकड़ मे कच्ची सडक डालकर भू माफिया काट रहे अवैध प्लॉटिंग स्थानीय लोगो का आरोप है की जिले भर मे धड़ड़ले से चल रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही करने जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा कटनी बना अवैध प्लॉटिंग के मामले मे भू माफियाओ का गढ़ जनता का आरोप है की जिला प्रशासन लगातार अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही का दाबा कर रहा है तो

फिर नगर निगम सीमा और ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़ी भारी मात्रा मे अवैध प्लॉटिंग पर शिकांजा क्यों नहीं कस पा रहा है आखिर कैसे बन गई इतनी अवैध कॉलोनी किसके संरक्षण मे काटे जा रहे अवैध प्लॉट कौन है इसका जिम्मेदार आखिर क्यों नहीं हुई अब तक इन अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही क्या प्रशासन अब इन भू माफियाओ के आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो गया है

इनका कहना है अवैध प्लॉटिंग का मामला संज्ञान मे आया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी ---- कलेक्टर आशीष तिवारी

कटनी

वीडियो

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1461
पेज 10 / 244
विज्ञापन
Advertisement