लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
माधवनगर, कटनी, 28 अक्टुबर 2026: थाना माधवनगर पुलिस ने क्षेत्र में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए 03 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्ते और कुल 25,900 रुपये की नकदी जब्त की है।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) कटनी अनिमेश व्दिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन
घटना के विवरण के अनुसार, 28 अक्टुबर 2026 को थाना माधवनगर पुलिस की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि राबर्ट लाईन क्षेत्र में कुछ लोग फड़ जमाकर ताश के पत्तों पर मोटी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया और राबर्ट लाईन में बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर अचानक छापेमारी की।
तीन आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद
पुलिस की इस अचानक हुई छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
सुनील मूलजानी पिता चंद्रलाल मूलजानी (उम्र 46 वर्ष), निवासी- हास्पिटल लाईन, माधवनगर।
वीरेन्द्र नागदेव पिता जुमरामल नामदेव (उम्र 44 वर्ष), निवासी- खैबर लाईन, माधवनगर।
राजेश लखानी पिता बच्चूमल लखानी (उम्र 44 वर्ष), निवासी- समदडिया कालोनी, माधवनगर।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा कुल 25,900 रुपये की नगदी जब्त की है। सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
माधवनगर पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव (थाना प्रभारी माधवनगर) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अजित सिंह, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, रणविजय यादव और नवीन शुक्ला की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
जनता से अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपील
इस सफल कार्यवाही के बाद माधवनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास जुआ, सट्टा या अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो वे तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन