Fri, 20 Nov 2026 | 04:30:53 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का स्वागत किया। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू सिलौंडी क्षेत्र में 26 प्रकरण दर्ज! कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना दो फरार आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल. पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहेगी प्रतिबंधित

admin

2 years ago 72 views
मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रहेगी प्रतिबंधित
सागरI सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी मतगणना अभिकर्ता एवं जनप्रतिनिधि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतगणना संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें, मतगणना कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी। उक्त विचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने जन प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों की बैठक मे व्यक्त किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रुपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर गगन बिसेन सहित समस्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत दिये गये निर्देशानुसार मतों की गणना का कार्य 4 जून को किया जायेगा। मतगणना प्रक्रिया के संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने आज बैठक आयोजित कर संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर्य ने कहा मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इलेक्शन कमीशन के निर्देशों का पूरा पालन करते हुए सारी तैयारियां की जा रहीं हैं। सी-1 यानी काउंटिंग से एक दिन पहले पोस्टल बैलेट यहां से स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किए जाएंगे, उसके भी प्रोटोकॉल की पूरी व्यवस्था कर ली गई है, तदानुसार राजनैतिक दलों को भी सूचना दे दी गई है। कलेक्टर आर्य ने कहा मतगणना स्थल पर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण दिन में दो बार किया जा रहा है। मतगणना के लिए जो कक्ष बनाये गये हैं, उन कक्षों में सिक्योरिटी के जो प्रोटोकॉल है उसके अनुसार सारी व्यवस्थाएं की जा चुकी है। टेबल कुर्सी लगाने का काम, जालियां, बेरीकेटिंग लगाने का काम लगभग कंप्लीट हो चुका है। इसके अलावा बाहरी परिसर में टेंट लगाया जा रहा है, जिसमें अभ्यर्थियों, मीडिया कर्मियों के लिए और मेडिकल टीम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, जनरेटर इन सभी की व्यवस्थाएं भी वहां पर पूरी की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना को पूरी निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जाएगा।  इसके अतिरिक्त मीडिया सेंटर में बड़ी एलईडी लगाई जा रही है। पूरे परिसर को सीसीटीव्ही कैमरा से लैस किया गया है, इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज़ देखने के लिए स्क्रीन प्रेक्षक और आर.ओ. के कक्ष में लगाई गई है और पुलिस भी उस पर लगातार निगरानी रखेगी ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी घटना ना होने पाये। उन्होंने बताया आयोग के निर्देश के अनुसार सभी को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि कहीं पर भी कोई चूक की गुंजाइश न रहे। मतगणना में जो सहायक है, इस प्रकार से सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का काम किया गया है, ताकि निर्वाचन की भांती ही मतगणना भी सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1461
पेज 5 / 244
विज्ञापन
Advertisement