Mon, 30 Nov 2026 | 01:08:51 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : सागर लोकसभा में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भोपाल में पश्चिम मध्य रेलवे की मंडल एवं जोनल बै

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

3 weeks ago 405 views
सागर लोकसभा में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भोपाल में पश्चिम मध्य रेलवे की मंडल एवं जोनल बै

सागर लोकसभा में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भोपाल में पश्चिम मध्य रेलवे की मंडल एवं जोनल बैठक में नई रेल लाइनों, ट्रेनों के ठहराव, छोटे स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया

मांगों को समय सीमा में पूर्ण करने का किया निवेदन

सागर/ सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भोपाल में आयोजित पश्चिम मध्य रेलवे की मंडल एवं जोनल बैठक में क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाते हुए 37 मांगें एवं प्रस्ताव रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखे, जिसमें उन्होंने भोपाल–सागर–छतरपुर–खजुराहो नई रेल लाइन की डीपीआर शीघ्र तैयार करने तथा सिरोंज–शमशाबाद–लटेरी–कुरवाई रेल लाइन का सर्वे शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही सागर से पुणे के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा।

Advertisement
Advertisement

बैठक में सांसद डॉ वानखेड़े ने मंडी बामोरा स्टेशन के व्यापक पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ इंदौर–प्रयागराज एवं पातालकोट एक्सप्रेस के ठहराव तथा दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज करने की मांग की,वहीं बीना जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने और प्रीमियम सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बात रखी।

उन्होंने छोटे-छोटे स्टेशन जिन का प्रयोग विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के यात्री करते हैं उनकी यात्री सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से नरयावली, कुरवाई-कैथौरा, सेमरखेड़ी, महादेवखेड़ी, बरेठ, कुल्हार और कंजिया स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विकास तथा पैसेंजर एवं मेमू ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने की मांग रखी । बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस का बरेठ एवं कुरवाई-कैथौरा में ठहराव और बीना–कोटा मेमू का सागर तक विस्तार करने का प्रस्ताव भी रखा।

बैठक में उन्होंने सागर को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए रीवा–पुणे ट्रेन को सागर मार्ग से चलाने, बेंगलुरु एवं रामेश्वरम के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी विकसित करने तथा जबलपुर–बेंगलुरु ट्रेन को सागर मार्ग से संचालित करने की मांग की । इसके अलावा गोरखपुर हमसफर की आवृत्ति बढ़ाने, रीवा–चार्लापल्ली ट्रेन का नियमित संचालन, हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर ट्रेन के फेरे बढ़ाने और शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव भी रखा तथा राज्यरानी एक्सप्रेस का नरयावली में ठहराव और उज्जैन तक विस्तार करने की मांग भी रखी।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया कि क्षेत्र की प्रत्येक मांग पर कार्रवाई की समय-सीमा तय की जाए, और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जावे तथा कार्य प्रगति की लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिससे सागर लोकसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी, सुविधाजनक यात्रा और विकास का वास्तविक लाभ मिलना सुनिश्चित हो।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement