Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: World Bicycle Day: जानिए इसका इतिहास, महत्व व इस बार की थीम

admin

Fri, Jun 4, 2021
World Bicycle Day: जानिए इसका इतिहास, महत्व व इस बार की थीम

आज की भाग दौड़ भारी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते न तो उनके पास कसरत(exercise) व योग(yoga) करना का समय होता है ना ही उनके खान पान का कोई ठिकाना होता है।ऐसे में मानव शरीर बीमारियों के केंद्र बन जाता है।

ऐसे में अपने शरीर का ध्यान रखने का व कसरत करने का सबसे अच्छा विकल्प साइकिलिंग(cycling) है।इससे शरीर मजबूत होता है साथ ही आपका मेटाबोलिज्म(metabolism) भी बढ़ता है।आज के समय मे जब महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया तब साइकिलिंग का महत्व और बढ़ जाता है

क्या है World Bicycle Day का इतिहास?

विश्व साईकिल दिवस(World Bicycle Day) हर साल 3 जून को मनाया जाता है।आज से तीन साल पहले अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा(United Nations ) ने विश्व साईकल दिवस को हर साल 3 जून को मनाने का निर्णय किया था।

इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाने का श्रेय लेसजेक सिबिल्स्की के कैंपेन व तुर्कमेनिस्तान समेत 56 देशो को जाता है।

क्या है इसका महत्व?

इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य है लोगों को जागरूक करना ताकि वो साईकल चला कर न सिर्फ अपना बल्कि पर्यावरण का भी ध्यान रखें।इसमे कोई सन्देह नही है कि साइकिलिंग से मानव का शरीर चुस्त व तंदरुस्त तो रहता ही है साथ ही इससे पर्यावरण को भी फायदा होता है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण के अलावा साइकिलिंग का एक और फायदा है और वो यह है कि यह आपकी जेब ओर कभी भारी नही पड़ेगी साथ ही हर वर्ग का व्यक्ति इसका उपयोग कर सकता है।विश्व साईकल दिवस लोगो को प्रोत्साहित करता है कि वह अपने जीवन मे साईकल का प्रयोग जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा करें।

क्या है इस बार के विश्व साईकल दिवस की थीम?

विश्व साईकल दिवस की हर साल एक नई थीम(theme) होती है और उसी के आधार पे दुनिया भर में कार्यक्रम होते हैं।विश्व साईकल दिवस 2021 का थीम है :  ‘यूनीकनेस, वर्सेटैलिटी, लॉन्गिविटी ऑफ द बाइसिकल एंड सिंपल, सस्टेनेबल, एफोर्डेबल मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन’

Read Also-

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा Covid-26 और Covid-32 के लिए तैयार रहें,जाने पूरा सच

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन