Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जापान ने दिया चीन को बड़ा झटका,पहली बार ताइवान को चीन के मैप से बाहर किया

admin

Thu, Jul 22, 2021
जापान ने दिया चीन को बड़ा झटका,पहली बार ताइवान को चीन के मैप से बाहर किया

चीन ने कोरोना फैला के पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है।इसके साथ ही शायद ही चीन के आस पास कोई ऐसा देश हो जिसका चीन के साथ सीमा विवाद या कोई और विवाद न चल रहा है।Japan भी ऐसे देशों में एक है।दरअसल जापान और चीन के बीच में एक द्वीप को लेकर विवाद है।चीन दावा करता है कि Japan का वह द्वीप उसका है।ऐसे में अब जापान ने भी चीन को सबक सिखाने के लिए एव बड़ा कदम उठाया है।दरअसल Japan ने पहली बार ताइवान को चीन के मानचित्र से हटाकर चीन को एक बड़ा झटका दिया है।

जापान ने अपनी डिफेंस पत्रिका में चीन पर साधा निशाना

जापान हर वर्ष अपनी डिफेंस पत्रिका-डिफेंस ऑफ जापान वाइट पेपर(Defence of Japan White Paper) जारी करता है जिसमे Japan आने वाले वर्षों में अपनी रक्षा नीति व अपने रक्षा क्षेत्र से जुड़े एहम फैसलों के बारे में बताता है।जापान इस पत्रिका में कई क्षेत्रीय मुद्दों के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार और अपना दृष्टिकोण रखता।इसमें जापान कई देशों के साथ उसके सम्बन्धों का उल्लेख भी करता है।

इस बार भी Japan ने अपनी पत्रिका में चीन और ताइवान का उल्लेख किया लेकिन पहली बार जापान ने ताइवान और चीन को अलग अलग दिखाया।इससे पहले जापान ताइवान को चीन का ही हिस्सा दिखता आ रहा था लेकिन इस बार जापान ने स्पष्ट रूप से ताइवान को चीन से अलग दिखाया व अलग उल्लेखित किया।

जापान ने भारत को बताया अपना एहम साझेदार

इस पत्रिका में Japan ने कई मुद्दों का उल्लेख किया लेकिन सबसे एहम मुद्दा था हिन्द-प्रशांत(Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति व स्थिरता और चीन की हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती आक्रामकता व मनमानी को रोकना।पत्रिका में चीन से होने वाले खतरों और इसको रोकने के विषय में भी बात की गई है।Japan ने भारत को अपना एहम साझेदार बताया है और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत को एक महत्वपूर्ण सहभागी भी बताया है।Japan भारत,अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया यानी क्वाड(QUAD) के साथ मिलकर भविष्य में क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए काम करता रहेगा।इस पत्रिका मालाबार युद्धाभ्यास(Malabar Exercise) के बारे में भी लिखा गया है और इसको हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की शांति के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है साथ ही चारो क्वाड देशों के बीच आपसी मेल और सामंजस बढ़ाने के लिए भी मत्वपूर्ण बताया है।

यह भी पढ़ें

चीन ने ताइवान को लेकर जापान को दी परमाणु बम से उड़ाने की धमकी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन