लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
राजेश साहू
पटेल समाज और स्थानीय लोगों ने उठाई प्रतिमा स्थापना की मांग, अनूप नाग द्वारा मूर्ति बनवाने की बात से जगी उम्मीद

कांकेर - अंतागढ़। अपने निराले अंदाज, सहज व्यवहार और लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाले स्व. प्रीतम कका की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग उठ रही है। पटेल समाज सहित स्थानीय लोगों की इस मांग के बीच अब क्षेत्र में चर्चा है कि पूर्व विधायक अनूप नाग ने प्रीतम कका की प्रतिमा बनवाने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा मूर्ति स्थापित कराए जाने की बात सामने आने से लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रीतम कका की स्मृति को जल्द ही एक स्थायी पहचान मिल सकती है।

उनकी अपनी अलग पहचान और लोगों के बीच लोकप्रियता ऐसी थी कि उनके निधन के बाद भी उनसे जुड़ी यादें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हादसे में उनके निधन के बाद स्थानीय लोगों और पटेल समाज के सदस्यों ने उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रीतम कका की मूर्ति स्थापित होने से उनके व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी यादों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकेगा। इसी बीच पूर्व विधायक अनूप नाग द्वारा उनकी स्मृति में मूर्ति बनवाने का निर्णय लिए जाने की चर्चा क्षेत्र में लोगों के बीच हो रही है। यदि यह पहल मूर्त रूप लेती है, तो प्रीतम कका के चाहने वालों की उठ रही मांग को सम्मान मिल सकेगा।
फिलहाल प्रीतम कका की स्मृति में मूर्ति स्थापना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और लोगों की निगाहें इस पहल के आगे बढ़ने पर टिकी हैं। उनके चाहने वालों के लिए यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व की यादों को सहेजने का प्रयास होगा, जिसने अपने सहज और निराले अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन