Thu 01 Oct 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बड़वारा क्षेत्र में टायर से तेल बनाने वाली : 12 इकाइयों की जांच की मांग

हिमांशु

Sat, Jul 25, 2026

विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया स्मरण पत्र, पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर जताई गंभीर चिंता

उमरिया पान। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में संचालित टायर से तेल बनाने वाली इकाइयों से फैल रहे कथित पर्यावरण प्रदूषण को लेकर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर स्मरण पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा 22 जुलाई को दिए गए स्मरण पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भगनवारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न टायर आधारित ईंधन एवं तेल निर्माण इकाइयों में पुराने टायरों को जलाकर तेल निकाला जाता है। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण, जहरीला धुआं, दुर्गंध तथा पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य, विशेष रूप से श्वास संबंधी समस्याओं तथा कृषि पर भी इसका असर पड़ने की बात कही गई है ।

स्मरण पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि संबंधित इकाइयों की पर्यावरणीय स्वीकृतियों, प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पालन तथा संचालन की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए । यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य की प्रभावी सुरक्षा हो सके ।

विधायक ने स्मरण पत्र के साथ ग्राम पंचायत भगनवारा में संचालित 12 टायर आधारित फ्यूल एवं एनर्जी इकाइयों की सूची भी संलग्न की है । इनमें एम/एस अक्षर एनर्जी, श्रीराम फ्यूल इंडस्ट्रीज, अहिंसा लुब्रिकेट्स, श्रीनाथ फ्यूल, गुनसागर प्रो. फ्यूल, श्री श्याम प्रो. फ्यूल, एसआरएम कार्बो फ्यूल, सदाशिव फ्यूल कंपनी, विहान फ्यूल, एसआरएम फ्यूल कंपनी, श्री खंडेल माता जी एनर्जी एण्ड फ्यूल तथा गजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आग्रह किया है कि जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है ।

Mpneswlive.

Katni District Reporter

Himanshu.

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन