बसना : मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजे की खेप लोड करवाने और सौदेबाजी में निभाई थी मुख्य भूमिका।*
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Fri, Jul 24, 2026
⚫ *274 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का एक और शातिर फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।*
⚫ *मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजे की खेप लोड करवाने और सौदेबाजी में निभाई थी मुख्य भूमिका।*
⚫ *पुलिस की भनक लगते ही पिछले कई महीनों से अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर फरार था आरोपी।*
⚫ *मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाला, मूवर्स एंड पैकर्स वाहन में लोड कराने वाला, परिवहनकर्ता एवं मास्टरमाइंड सहित सभी आरोपी हवालत में।*
⚫ *इंड टू इंड कार्यवाही के तहत गांजा तस्करी के पुरा सिंडिकेट को ध्वस्त करने में मिली सफलता।*
⚫ *थाना बसना पुलिस एवं साइबर थाना महासमुंद की बड़ी कार्यवाही।*
महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर लगातार प्रहार करते हुए थाना बसना के 274 किलोग्राम गांजा तस्करी से संबंधित अपराध के फरार आरोपी राकेश गड़सा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मामले इस प्रकार है कि- दिनांक 28.02.2026 को थाना बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक अशोक लिलैंड वाहन (क्रमांक MP 15 ZL 4455) से "विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स" के पुराने घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखा गया 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था और मौके से आरोपी चालक रोशन यादव को गिरफ्तार किया गया था।
इस प्रकरण की इंड-टू-इंड विवेचना करते हुए पुलिस ने पूर्व में उड़ीसा के गांजा सप्लायर राजू महानंद (दिनांक 12.03.2026 को) और इस हाईटेक गांजा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड तथा विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के संचालक अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ (दिनांक 12.05.2026 को गुजरात से) को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।
इस पूरे तस्करी नेटवर्क में राजस्थान निवासी राकेश गड़सा भी, मुख्य सरगना अजीत शर्मा का प्रमुख सहयोगी था। घटना के समय राकेश गड़सा उड़ीसा के भवानीपटना स्थित राजू महानंद के ढाबे पर मौजूद था। उसी ने सप्लायर से सौदेबाजी करने, 274 किलोग्राम गांजे को 9 बोरियों में पैक करवाने और वाहन में ग्राहकों के घरेलू सामान के साथ ठीक नीचे लोड करवाने की पूरी साजिश रची थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही यह शातिर आरोपी अपना पुराना मोबाइल फेंककर पिछले कई महीनों से अपनी पहचान और ठिकाने बदल-बदलकर फरार चल रहा था।
महासमुंद पुलिस थाना बसना और साइबर सेल की टीम लगातार इस फरार आरोपी की तकनीकी रूप से पतासाजी कर रही थी। इसी बीच दिनांक 24.07.2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना और साइबर सेल के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश गड़सा को हरियाणा में घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी के पास से वर्तमान में उपयोग किया जा रहा मोबाइल विधिवत जप्त किया गया है।
आरोपी को धारा 20(B)ii(C) और 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*आज गिरफ्तार आरोपी-*
01- राकेश गड़सा उर्फ दिलबाग सिंह पिता शेर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गुगलवा किरतान, थाना मीरवास, जिला चुरू,(राजस्थान)।
*प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-*
01- रोशन यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 22 वर्ष, निवासी सागर, मध्यप्रदेश (वाहन चालक, गिरफ्तारी दिनांक 28.02.2026)।
02- राजू उर्फ भोलू महानंद, पिता समारु महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी कालाहांडी, उड़ीसा (गांजा सप्लायर - गिरफ्तारी दिनांक 12.03.2026)।
03- अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ, पिता मांगेराम शर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी चरखी दादरी, हरियाणा (मुख्य सरगना / संचालक विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स- गिरफ्तारी दिनांक 12.05.2026)।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन